ईशान किशन RBI में काम पर लौटे: असिस्टेंट मैनेजर की जिम्मेदारी निभा रहे, फोटो वायरल; जानिए As. Manager की सैलरी
Published: Updated:
2 min read

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने क्रिकेट से ब्रेक के दौरान पटना स्थित RBI कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली। उनकी ऑफिस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बैटर ईशान किशन इन दिनों पटना स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दफ्तर में नजर आए हैं। उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ईशान Assistant Manager के तौर पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट से मिले ब्रेक के दौरान उन्होंने अपनी सरकारी जिम्मेदारियां फिर से संभाल ली हैं।
सरकारी नौकरी और क्रिकेट
हालांकि, उनकी सैलरी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन RBI के Grade A Assistant Manager की सैलरी को लेकर जानकारी सामने आई है। ईशान को यह नौकरी स्पोर्ट्स कोटा के जरिए मिली थी। वायरल तस्वीरों में ईशान RBI ऑफिस में साथी कर्मचारियों के साथ नजर आए।
कितनी है RBI Assistant Manager की सैलरी?
RBI की मौजूदा सैलरी सिस्टम के मुताबिक, Grade A Assistant Manager का बेसिक वेतन 62,500 रुपए प्रति माह है। सैलरी के अलावा बोनस भी मिलता है। कुल मासिक वेतन 1.22 लाख रुपए से 1.27 लाख रुपए के बीच पहुंच जाता है।
वहीं, हर महीने हाथ में मिलने वाली सैलरी करीब 1.05 लाख रुपए से 1.15 लाख रुपए बताई जाती है। हालांकि, ईशान किशन की वास्तविक सैलरी का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
चर्चा में बने हुए हैं ईशान
ईशान किशन भारत के उन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं जिन्होंने तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में डेब्यू किया है। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी फियरलेस बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल वह क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन RBI ऑफिस की वायरल तस्वीरों ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। अब फैंस उनकी क्रिकेट मैदान पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

