गॉल टेस्ट में 3 लेफ्ट आर्म स्पिनर्स उतार सकता है भारत: मोर्केल ने हिंट दिए, कुलदीप-जडेजा-मानव को मौका मिल सकता है
Published: Updated:
3 min read

कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 79 विकेट लिए हैं। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. गॉल में श्रीलंका के खिलाफ भारत 3 लेफ्ट आर्म स्पिनर्स के साथ उतर सकता है। कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार तीनों प्लेइंग-11 में दिख सकते हैं। बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि तीनों स्पिनर्स का बॉलिंग स्टाइल अलग है।
कुलदीप अटैकिंग स्पिन करते हैं। जडेजा अपनी एक्यूरेसी के लिए जाने जाते हैं। वहीं मानव सुथार बॉल को ज्यादा लूप देकर बॉलिंग करते हैं। मोर्केल के मुताबिक, तीनों में 20 विकेट लेने की काबिलियत है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल उन्हें अलग-अलग समय पर यूज कर सकते हैं।

गॉल की पिच भी बड़ा फैक्टर
गॉल की पिच शुरुआत में अच्छी रह सकती है। लेकिन टेस्ट आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से भारत 3 स्पिनर्स के साथ उतरने का प्लान बना रहा है। मोर्केल ने इसे अटैकिंग ऑप्शन बताया है।
पेस अटैक में सिराज के साथ कौन?
फास्ट बॉलिंग में मोहम्मद सिराज का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार में से किसी एक को मौका मिल सकता है। दोनों के पास टेस्ट क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है। लेकिन मोर्केल को दोनों पर भरोसा है।

उन्होंने कहा कि गॉल की गर्मी और उमस चैलेंज होगी। ऐसे में बॉलर्स को लंबे स्पेल में अपनी एनर्जी और इंटेंसिटी बनाए रखनी होगी।
पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक
भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा। यह सीरीज WTC 2025-27 का हिस्सा है और दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
श्रीलंका का स्क्वॉड
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), लाहिरु उदाना, निशान मदुशका, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवंथा, मिलान रत्नायके, असिता फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।
भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।
ये भी पढ़े: बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर: आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मौका; 15 अगस्त से खेली जाएगी सीरीज

