पाकिस्तान हो या श्रीलंका, कोई फर्क नहीं पड़ता: वुमन्स एशिया कप फाइनल से पहले दीप्ति ने कहा- हम किसी टीम को हल्के में नहीं लेते
Published: Updated:
3 min read

दीप्ति शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 6 बॉल पर 13 रन बनाए। जबकि बॉलिंग में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। (फोटो- @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में एंट्री कर ली है। यह खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इंडिया की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल की विजेता पाकिस्तान या श्रीलंका से होगी। इससे पहले भारतीय टीम की स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने फाइनल को लेकर बयान दिया है।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद दीप्ति ने कहा कि फाइनल में श्रीलंका से मुकाबला हो या पाकिस्तान से, हमारी टीम को कोई फर्क नहीं पड़ता। इस ऑलराउंडर ने कहा कि भारतीय प्लेयर किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेते हैं। एक टीम के तौर पर रणनीति बनाकर मैदान में उतरते हैं।
किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेते
दीप्ति ने कहा- हम पूरी टीम एक साथ बैठकर दूसरा सेमीफाइनल (पाकिस्तान Vs श्रीलंका) देखेंगे। इससे हमें रणनीति बनाने में काफी मदद मिलेगी।
उन्हें क्या लगता है कि फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला किस टीम से होगा? इसके जवाब में दीप्ति ने कहा- हकीकत तो यह है कि यह बात तो उनके (दूसरे सेमीफाइनल) रिजल्ट पर निर्भर है। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि फाइनल में फिर वो श्रीलंका हो, पाकिस्तान या फिर कोई दूसरी टीम। हमें हमेशा एक टीम के तौर पर रणनीति बनाते हैं कि कैसे हम हर मैच के साथ और बेहतर हों।
इंडिया ने 5 में से 3 खिताब जीते
यह वुमन्स एशिया कप का छठवां सीजन है और टीम इंडिया ने हर सीजन के फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम ने पिछले 5 फाइनल में 2 बार पाकिस्तान को (2012, 2016) और एक बार श्रीलंका को (2022) हराकर खिताब जीता था। दो फाइनल में उसे बांग्लादेश (2018) और श्रीलंका (2024) से हार मिली थी।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया वुमन्स एशिया कप के फाइनल में: सेमी में बांग्लादेश को हराया, पाकिस्तान से मुकाबला हो सकता है
यदि इस बार पाकिस्तान से टक्कर होती है, तो यह वुमन्स एशिया कप का तीसरा IND Vs PAK फाइनल हो सकता है। यह खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को दुबई में होगा। टूर्नामेंट का पहला सीजन 2012 में खेला गया था। जबकि पिछले सीजन में श्रीलंका ने खिताब जीता था।
बांग्लादेश को 40 रन से हराया
पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 149 रन बनाए। ओपनर शेफाली वर्मा ने 40 बॉल पर 64 रन की पारी खेली।
इस पारी में 3 सिक्स और 7 चौके लगाए। इनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 24, विकेटकीपर ऋचा घोष ने 21 और प्रतिका रावल ने 20 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून ने 2 विकेट लिए।
150 रन के टारगेट के जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी और 40 रन से मैच गंवा दिया। शोरना अख्तर ने 22 और दिलारा अख्तर ने 21 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 और नंदनी शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए। शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान के सबसे ज्यादा 409 रन: वैभव के 5 पारी में 192 रन, विकेट के मामले में मुकेश-मुश्ताक सबसे आगे

