क्या खाती हो, लंबे-लंबे सिक्स लगाती हो: पाकिस्तानी वुमन्स टीम की कैप्टन सना से फैन्स का सवाल, कहा- इंडिया को हराना है; 5 सितंबर को IND Vs PAK वुमन्स मैच
Published: Updated:
2 min read

फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान टीम वुमन्स एशिया कप खेल रही है। टीम इंडिया से मुकाबला 5 सितंबर को दुबई में होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स एशिया कप 2026 शुरू हो गया है। टीम इंडिया और पाकिस्तान ने अपना पहला मैच जीत लिया है। अब दोनों टीम के बीच मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान टीम की कैप्टन फातिमा सना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फैन्स उनसे कहते दिख रहे हैं कि इस बार भारतीय टीम को हराना है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, वुमन्स एशिया कप 2026 में पाकिस्तान टीम ने अपना पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ दुबई में खेला, जिसे 35 रन से जीत लिया। मैच के बाद फातिमा बाउंड्री पर फैन्स के साथ सेल्फी ले रही थीं। इसी दौरान फैन्स ने उनसे भारतीय टीम को हराने की बात कही।
फातिमा और फैन्स के बीच बातचीत
साथ ही एक फैन ने फातिमा से पूछा- सना सच-सच बताना ऐसा क्या खाती हो, जो इतने लंबे सिक्स लगाती हो। बहुत अच्छी बॉलिंग भी करते हो।
फैन्स की इन बातों पर फातिमा सिर्फ मुस्कुराती नजर आईं। इसी बीच फैन्स ने कहा- कैप्टन इंडिया को हराना है।
कब है दोनों टीम के बीच मुकाबला
दरअसल, एशिया कप में भारतीय और पाकिस्तानी वुमन्स टीम के बीच मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: बाबर आजम को तीसरे टेस्ट से पहले बुखार: रिजवान-इमाम को चुनने के लिए सिलेक्शन कमेटी को नोटिस, 24 घंटे में जवाब मांगा
इंडिया Vs पाकिस्तान वुमन्स हेड-टू-हेड
दोनों टीम के बीच अब तक 17 टी20 मैच हुए, जिसमें से भारतीय टीम ने 14 जीते हैं। पाकिस्तान टीम सिर्फ 3 ही मैच जीत सकी। दोनों टीम के बीच हुए पिछले 10 टी20 में से इंडिया ने 9 मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी।
टी20 एशिया कप में दोनों टीम के बीच अब तक 7 ही मैच हुए हैं, जिसमें से पाकिस्तान को सिर्फ एक ही मुकाबले में जीत नसीब हुई है। भारतीय टीम ने 6 मैच जीते हैं।

