हर्षित अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर: यश ठाकुर को मौका, बुमराह और नीतीश रेड्डी के खेलने की उम्मीद
Published: Updated:
4 min read

अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारत 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मैच खेलेगा। इसके बाद टीम इंडिया 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
स्पोर्ट्स डेस्क. अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अपडेट सामने आया है। पेसर हर्षित राणा का इस सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं। हर्षित की जगह 27 साल के यश ठाकुर को मौका मिला है। वहीं जसप्रीत बुमराह और नीतीश रेड्डी की टीम में वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।
हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। उनका सिलेक्शन फिटनेस पर निर्भर था। BCCI सोर्स के मुताबिक, हर्षित अभी हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं। उन्हें फिट होने में थोड़ा और समय लगेगा।
कौन है यश ठाकुर
यश ठाकुर को अफगानिस्तान T20I सीरीज के साथ एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है। यह उनका दूसरा T20I सीरीज होगा। उन्होंने जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
यश ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7 मैच में 18 विकेट लिए थे। इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें 2 T20I खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 4 विकेट लिए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.37 रहा।

हर्षित राणा रिकवर कर रहे
हर्षित राणा पहले से ही हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवर कर रहे थे। इसके लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे। 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान बॉलिंग करते समय उन्हें एक और इंजरी हो गई। BCCI ने बताया कि हर्षित को रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन हुआ है। इसी वजह से उन्हें अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर होना पड़ा।
बुमराह-नीतीश की वापसी की उम्मीद
जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। दोनों को भी अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस के आधार पर टीम में जगह मिली है। बुमराह जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के ODI टूर के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें बाएं घुटने में इंजरी हुई थी। वहीं नीतीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स इंजरी से जूझ रहे थे। BCCI सोर्स ने बताया कि बुमराह और नीतीश दोनों अपनी कमबैक के ट्रैक पर हैं।

इस वजह से भारत में घरेलू सीरीज खेलती है अफगान टीम
अफगानिस्तान में कोई भी इंटरनेशनल स्टेडियम नहीं है। साथ ही सुरक्षा मामलों के चलते कोई टीम अफगानिस्तान भी नहीं जाना चाहती है। यही वजह है कि अफगानिस्तान टीम अपने घरेलू सीरीज भारत में खेलती है।
भारत में अफगानिस्तान के घरेलू मैदान देहरादून, कानपुर और ग्रेटर नोएडा रहे हैं। यह टीम कुछ घरेलू मैच दुबई और शारजाह में भी खेलती है। अब टीम इंडिया के खिलाफ घरेलू सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी।
इसी महीने एशियन गेम्स भी होने हैं
अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारत 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मैच खेलेगा। इसके बाद टीम इंडिया 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हर्षित राणा को एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़े : पाकिस्तान टीम पर PCB की इंटरनल इंक्वायरी: मैच फिक्सिंग और करप्शन की भी आशंका, जांच के चलते प्लेयर्स के फोन कस्टडी में

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।
भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज का शेड्यूल
- 13 सितंबर 2026 — पहला T20I, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- 15 सितंबर 2026 — दूसरा T20I, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- 17 सितंबर 2026 — तीसरा T20I, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

