गंभीर के कोच रहते 23 सीरीज: 13 जीते, 9 हारे; उससे पिछली 23 में से 4 ही सीरीज हारे थे, विदेश में भी रिकॉर्ड खराब हुआ
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला था। इसके बाद से भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब होता चला गया है। खासकर विदेशी जमीन पर तो हाल और भी बुरा हो गया है। हाल ये है कि टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप से हार झेलनी पड़ी।
गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जरूर जीता है, लेकिन बाइलेटरल सीरीज में हाल बेहद खराब नजर आया है। जबकि गंभीर से ठीक पहले टीम इंडिया का परफॉर्मेंस बेहद शानदार था।

गंभीर की कोचिंग में ज्यादा सीरीज हारे
पहले बात गंभीर की कोचिंग की करते हैं... उनके रहते टीम इंडिया ने अब तक (25 जुलाई) तीनों फॉर्मेट में टोटल 23 बाइलेटरल सीरीज खेलीं, जिसमें से 13 जीतीं और 9 में हार मिली। एक सीरीज ड्रॉ रही थी।
यदि इस रिकॉर्ड की तुलना गंभीर के पद संभालने से ठीक पहले की 23 सीरीज से करें तो भारतीय टीम का इनमें दमदार प्रदर्शन रहा था। टीम ने 23 में से 17 सीरीज जीती थीं और सिर्फ 4 ही हारे थे। जबकि 2 सीरीज ड्रॉ रही थीं।

विदेशी सीरीज में भी बुरा हाल
विदेशी जमीन पर भी गंभीर की कोचिंग में टीम का हाल बुरा ही रहा है। विदेश में भारतीय टीम ने 10 सीरीज खेलीं, जिसमें से 3 जीते, 6 हारे और 1 सीरीज ड्रॉ रही थी।
यदि गंभीर के पद संभालने से ठीक पहले की 23 सीरीज में से भारतीय टीम ने 12 सीरीज विदेश में खेली थीं। इनमें से 7 जीते और सिर्फ 3 हारे थे। 2 सीरीज ड्रॉ रही थीं।

