इंडिया समेत 4 टीमें सीधे क्वार्टरफाइनल में: सेमी या फाइनल में पाकिस्तान से मैच संभव; वुमन्स में इंडिया का पहला मैच जापान से
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मेन्स क्रिकेट में 10 टीमों को जगह मिली है, जबकि वुमन्स कैटेगरी में 8 ही टीमें टूर्नामेंट खेलती दिखेंगी। मेन्स क्रिकेट में इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को डायरेक्ट क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिली है। बाकी 6 टीमों को 3-3 के 2 ग्रुप में बांटा गया है।
यह टीमें अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान हैं। ये सभी टीमें ग्रुप स्टेज के मैच खेलेंगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें क्वार्टरफाइनल में एंट्री करेंगी। जबकि वुमन्स क्रिकेट में भारतीय टीम का पहला ही मैच जापान से होगा।

इंडिया Vs पाकिस्तान मैच कब?
मेन्स कैटेगरी में इंडिया और पाकिस्तान दोनों टीमें का क्वार्टरफाइनल मैच अलग-अलग टीम से होगा। इस राउंड में दोनों की टक्कर नहीं होगी। हालांकि सेमीफाइनल या फाइनल में दोनों टीम के बीच मुकाबला हो सकता है।
कब से कब तक होगा टूर्नामेंट
इस बार एशियन गेम्स 17 सितंबर से शुरू होंगे और 4 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। क्रिकेट इवेंट 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होंगे। मेन्स एडिशन 24 सितंबर से शुरू होगा।
ओपनिंग राउंड में ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे। सभी मैच जापान के नागोया (Nagoya) में होंगे। एशियन गेम्स में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में होगा।
इंडिया पिछली बार दोनों कैटेगरी में गोल्ड जीता था
पिछले एशियन गेम्स 2023 में इंडिया की मेन्स और वुमन्स दोनों टीम ने गोल्ड जीता था। मेन्स टीम का फाइनल अफगानिस्तान से हुआ था। बारिश के कारण मैच 18.2 ओवर का ही हो सका था और मैच रद्द करना पड़ गया था। तब टॉप सीड के चलते इंडिया को गोल्ड मिला था।
दूसरी ओर वुमन्स कैटेगरी में भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड जीता था। अब दोनों भारतीय टीमें गोल्ड डिफेंड करने उतरेंगी।

