वैभव T20I फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर: जिम्बाब्वे में अब तक 23 भारतीयों का टी20 डेब्यू, पाकिस्तान में एक भी नहीं; कप्तान श्रेयस का नया रिकॉर्ड
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। पहला मैच गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे में खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल कॅरियर की पहली फिफ्टी लगाई। दो विकेट लेने वाले मयंक यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वैभव इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 15 साल और 118 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड नेपाल के कुशल मल्ला के नाम था, जिन्होंने 15 साल और 340 दिन की उम्र में T20I फिफ्टी लगाई थी।
अशोक शर्मा का डेब्यू
इस मैच के साथ ही 24 साल के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू हुआ है। अशोक जिम्बाब्वे में टी20 डेब्यू करने वाले 23वें भारतीय बने हैं। दूसरी ओर भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी एक रिकॉर्ड बनाया है। वे लगातार 8 टी20 में टॉस जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (7) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
टीम इंडिया ने पाकिस्तान में एक भी टी20 नहीं खेला
वैसे तो सबसे ज्यादा 31 भारतीयों का टी20 में डेब्यू अपने ही देश में हुआ है। यदि विदेशी रिकॉर्ड देखा जाए तो सबसे ज्यादा 23 भारतीयों का T20I डेब्यू जिम्बाब्वे में हुआ है। इसके बाद दूसरा देश साउथ अफ्रीका है, जहां 21 भारतीयों का डेब्यू हुआ।

जबकि पाकिस्तान इस लिस्ट में नहीं है। यहां एक भी भारतीय प्लेयर का T20I डेब्यू नहीं हुआ है। इसका कारण है कि राजनीतिक तनाव और आतंकवाद के मुद्दे के चलते भारतीय टीम ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। यही वजह भी है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान में एक भी टी20 नहीं खेला। ऐसे में डेब्यू की बात तो दूर की है।
ये भी पढ़ें: कोहली-अनुष्का फिर वृंदावन पहुंचे: नंगे पैर कीचड़ भरे रास्ते पर चले, प्रेमानंद महाराज से मिले; VIDEO
टीम इंडिया 7 विकेट से मैच जीती
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। वेस्ली मधेवेरे (Wessly Madhevere) ने 39 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए। शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली।

126 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में ही 3 विकेट गंवाकर चेज कर लिया। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 19 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। इस में 4 सिक्स और 4 चौके लगाए। ईशान किशन ने 35 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजारबानी ने 2 विकेट लिए।

