रोहित-कोहली वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, क्लियर करो: युवराज बोले- दोनों प्लान में हैं तो सपोर्ट करो, टीम में बने रहने का विश्वास दिलाओ
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर लगातार अटकलें चलती रही हैं। कुछ मैच या सीरीज में फ्लॉप होने के बाद दोनों के बाहर होने की चर्चाएं होने लगती हैं। कई बा तो रोहित के संन्यास की भी अफवाहें सामने आईं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बयान दिया है।
युवी ने BCCI, सिलेक्शन कमेटी, कोच और कप्तान से कहा है कि रोहित और कोहली अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? यह क्लियर करना चाहिए। युवी ने कहा कि यदि दोनों प्लेयर आपके प्लान में हैं तो सपोर्ट करो। उन्हें विश्वास दिलाओ कि कुछ मैच या सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद वे टीम में बने रहेंगे।
रोहित-कोहली का सपोर्ट करें
युवराज ने जियो हॉटस्टार पर कहा- मैं भी ऐसी स्थिति से गुजर चुका हूं... वे (रोहित-कोहली) खेलेंगे या नहीं, यह जज करना सही नहीं होगा। यदि आप (BCCI, सिलेक्टर्स) उन दोनों को वर्ल्ड कप में खिलाना चाहते हैं तो आपको उन्हें सपोर्ट करना होगा। दोनों को यह बताना होगा कि कोई सीरीज खराब जाने पर भी स्ट्रेस ना लें, उन्हें बाहर नहीं किया जाएगा।
दोनों प्लेयर से क्या चाहते हो, यह क्लियर करो
सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवी का मानना है कि सीनियर प्लेयर्स के साथ क्लियर बातें करनी चाहिएं और वे इसके हकदार भी हैं। उन्होंने कहा- आपको कोच, कप्तान और सिलेक्टर्स की ओर से क्लियरिटी होनी चाहिए। रोहित और कोहली ने टीम के लिए जो किया है, वह अविश्वसनीय है। आप उन दोनों से क्या चाहते हो, यह अभी क्लियर कर देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: कोहली-अनुष्का फिर वृंदावन पहुंचे: नंगे पैर कीचड़ भरे रास्ते पर चले, प्रेमानंद महाराज से मिले; VIDEO
खिलाड़ियों को क्लियरिटी पसंद है
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे यानी आखिरी ODI में रोहित और विराट ने 113 रन की पार्टनरशिप की थी। रोहित ने सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने 138 रन की पारी खेली थी।
युवी ने आगे कहा- यदि वे दोनों आपके प्लान में हैं, तो उन्हें सपोर्ट करो। यदि नहीं तो ईमानदारी से साफ-साफ कह दो। हालांकि यह मुश्किल फैसला होगा, लेकिन खिलाड़ियों के यह क्लियरिटी पसंद है।

