FIFA वर्ल्ड कप फाइनल विवाद, 4 प्लेयर्स पर बैन: परेडेस 10, मोलिना 7 मैच के लिए बैन; अर्जेंटीनाई टीम को भी सजा
Published: Updated:
3 min read

FIFA WORLD CUP 2026 में फाइनल के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए थे। (फोटो सोर्स -@FIFA)
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के कुछ खिलाड़ी आपस में भिड़ गए थे। इस विवाद पर अब FIFA ने एक्शन लिया और दोनों टीम के 4 खिलाड़ियों पर बैन लगाया है। साथ ही अर्जेंटीना टीम को भी सजा दी है।
अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस (Leandro Paredes) पर 10 और डिफेंडर नहुएल मोलिना (Nahuel Molina) पर 7 इंटरनेशनल मैच का बैन लगा है। दोनों खिलाड़ियों पर फाइन भी लगाया गया है।
मामला जानें
वर्ल्ड कप फाइनल के बाद हुए विवाद के दौरान पारेडेस ने स्पेन के एरिक गार्सिया (Eric Garcia) को गर्दन से पकड़ा था। इसके अलावा उन्होंने गैवी (Gavi) को भी जमीन पर गिरा दिया था। अब FIFA ने एक्शन लेते हुए लिएंड्रो को 10 इंटरनेशनल मैच के लिए बैन किया, साथ ही उन पर 90,000 डॉलर का फाइन लगाया गया है।
मोलिना पर भी 7 मैच का बैन
मोलिना पर 7 इंटरनेशनल मैच के बैन के साथ उन पर भी 90,000 डॉलर का फाइन लगाया गया है। इसके अलावा अर्जेंटीना के थियागो अल्माडा (Thiago Almada) पर 1 मैच का बैन और 30,000 डॉलर का फाइन लगाया गया है।
वहीं टीम के कोचिंग स्टाफ के सदस्य रॉबर्टो अयाला (Roberto Ayala) को 3 मैच के लिए सस्पेंड किया गया है। उन पर भी 30,000 डॉलर का फाइन लगाया गया है।

गावी को भी सजा मिली
स्पेन के खिलाड़ी गैवी पर भी FIFA ने 1 मैच का बैन लगाया है। इसके साथ ही उन्हें 30,000 डॉलर का फाइन भी देना होगा।
अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर भी जुर्माना
FIFA ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ( AFA) पर भी 3.21 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई कई नियमों के उल्लंघन को लेकर की गई है। इनमें:
- समर्थकों की ओर से डिस्क्रिमिनेट नारे और इशारे
- टीम का गलत व्यवहार
- खेल आयोजन का गैर-खेल प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल
- FIFA के डिसिप्लिनरी रूल्स का उल्लंघन

अर्जेंटीना के होम मैच पर भी कार्रवाई
अर्जेंटीना को अपना अगला 1 होम मैच 50% दर्शकों के साथ खेलने का आदेश दिया है। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन इन बैन और फाइन के खिलाफ अपील करेगा। AFA ने कहा है कि वह FIFA से फैसले के डिटेल्ड ग्राउंड्स मांगेगा। इसके बाद संगठन FIFA की अपील कमेटी के सामने अपनी अपील दा खिल करेगा।
FIFA ने की थी पूरे मामले की जांच
वर्ल्ड कप फाइनल के बाद खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद को लेकर FIFA ने पूरे मामले की जांच शुरू की थी। इसके लिए डिसिप्लिनरी और एथिक्स प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया था। जांच के बाद FIFA ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई की है।

