DPL में अंपायर के कान के पास लगी बॉल: ICU में भर्ती कराया; दिल्ली टाइगर्स टीम के बैटर ने लगाया था तेज शॉट, VIDEO
Published: Updated:
2 min read

अंपायर धर्मेश भारद्वाज को टाइगर्स टीम की पारी के दौरान 18वें ओवर में चोट लगी। उन्हें राइट साइड में कान के पास बॉल लगी। (फोटो ग्रेब)
स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) इस बार 31 जुलाई से 30 अगस्त तक खेली जा रही है। सीजन के 30वें मैच में एक बड़ा हादसा हुआ। यह मैच न्यू दिल्ली टाइगर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच हुआ। मैच में न्यू दिल्ली टीम के बैटर लक्ष्य थरेजा (Lakshay Thareja) ने स्ट्रेट ड्राइव शॉट लगाया और बॉल सीधी अंपायर के कान के पास जाकर लगी।
अंपायर धर्मेश भारद्वाज (Dharmesh Bharadwaj) को मैदान पर ट्रीटमेंट दिया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। CricBlogger की रिपोर्ट के मुताबिक, अंपायर को ICU में भर्ती कराया गया है।
इस तरह अंपायर को चोट लगी
मैच में राइडर्स टीम ने 193 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में टाइगर्स टीम 156 रन पर ही ऑलआउट हो गई और 36 रन से मैच गंवा दिया। अंपायर को चोट टाइगर्स टीम की पारी के दौरान 18वें ओवर में लगी।
अंपायर को तेज बॉल लगने के बाद शॉट लगाने वाले बैटर लक्ष्य थरेजा भी निराश नजर आए और अपना सिर पकड़ लिया। उन्होंने आगे बढ़कर लेफ्ट-आर्म स्पिनर आशीष मीना की बॉल पर स्ट्रेट ड्राइव लगाया था।
अंपायर धर्मेश बचने के लिए झुके भी थे, लेकिन बॉल की स्पीड काफी तेज थी। उन्हें राइट साइड में कान के पास बॉल लगी। इससे पहले भी अंपायर धर्मेश को इसी सीजन के एक मैच में कंधे पर बॉल लगी थी।
ये भी पढ़ें: सब तलवार चलाएंगे: गाले टेस्ट में पंत का जडेजा पर मजाकिया कमेंट, सरफराज बोले- सब मिल बांट के खाएंगे; VIDEO वायरल
राइडर्स टीम ने यह मैच 36 रन से जीता
मैच में राइडर्स टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 192 रन बनाए। मयंक रावत ने 40 और वंश मेहरा ने 35 रन बनाए। ऋषभ शर्मा ने 3 विकेट लिए।
193 रन के टारगेट के जवाब में टाइगर्स की टीम 19.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह राइडर्स टीम ने यह मैच 36 रन से जीत लिया। मयंक यादव ने 3 विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

