कॉमनवेल्थ गेम्स: 9वें दिन भारत को 6 मेडल: जूडो में 2 गोल्ड, जैवलिन में नीरज को सिल्वर और यशवीर को ब्रॉन्ज; देखिए मेडल टैली
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारतीय एथलीट्स ने 6 मेडल जीते। इसमें बराबर 2-2 गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज रहे। इस तरह अब तक भारत के कुल 23 मेडल हो गए हैं, जिसमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं। मेडल टैली में भारत इस समय 10वें नंबर पर काबिज है।
9वें दिन जूडो में 3 मेडल मिले, जिसमें 2 गोल्ड और एक सिल्वर रहा। इसके अलावा जैवलिन में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। एक मेडल मेन्स डेकाथलॉन में आया। तेजस्विन शंकर ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: भारत से सीरीज के लिए बांग्लादेश बोर्ड बेताब: सरकार से पहल की मांग; सितंबर में ODI-T20I सीरीज की उम्मीद
देखिए किसने किस इवेंट में मेडल जीते...
गोल्ड मेडल
मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 48 kg)
शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (वुमन्स शॉट पुट F57)
दिलीप महादु गावित – पैरा एथलेटिक्स (मेन्स T47 कैटेगरी)
अस्मिता डे - जूडो (वुमन्स 48 kg)
हर्ष सिंह - जूडो (मेन्स 60 kg)

सिल्वर मेडल
ऋषिकांत सिंह – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 60 kg)
मुथुपंडी राजा – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 65 kg)
ज्ञानेश्वरी यादव – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 53 kg)
सर्वेश कुशारे - एथलेटिक्स (मेन्स हाई जम्प)
अजय बाबू – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 79 kg)
हरजिंदर कौर– वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 69 kg)
गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स (मेन्स 10,000 मीटर)
मुरली श्रीशंकर -लॉन्ग जंप
मोहम्मद बासिल -पैरा एथलेटिक्स (मेन्स T47 कैटेगरी)
लवप्रीत सिंह-वेटलिफ्टिंग (मेन्स 110 kg वेट कैटेगरी)
नीरज चोपड़ा - जैवलिन थ्रो
यामिनी मौर्य - जूडो (वुमन्स 57 kg)
ब्रॉन्ज मेडल
झंडू कुमार – पैरा पावरलिफ्टिंग (मेन्स हैवीवेट)
बिंदिया रानी देवी – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 58 kg)
शिल्पा शाइला – पैरा एथलेटिक्स (वुमन्स शॉट पुट F57)
सीमा कालीरमन- डिस्कस थ्रो
यशवीर सिंह - जैवलिन थ्रो
तेजस्विन शंकर - मेन्स डेकाथलॉन
जैवलिन में भारत को 2 मेडल
9वें दिन भारत को जैवलिन में 2 मेडल मिले। नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर जीता। जबकि यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का बेस्ट थ्रो करते हुए ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
श्रीलंका के रुमेश पथिराजे (Rumesh Pathirage) ने गोल्ड जीता। उन्होंने 89.75 मीटर का बेस्ट थ्रो किया था। पाकिस्तान के अरशद नदीम बगैर मेडल के लौटे हैं। वे सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सके थे।

