ODI वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू-फॉर्मेट तय: 3 देश के 12 शहरों में 57 मैच, साउथ अफ्रीका के सबसे ज्यादा 8 वेन्यू पर मुकाबले होंगे
Published: Updated:
3 min read

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भी अगले वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने की उम्मीद है। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेन्यू और फॉर्मेट तय कर दिया है। यह वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के संयुक्त मेजबानी में होगा। ICC ने वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू तय किए हैं।
इसमें सबसे ज्यादा मैच साउथ अफ्रीका के 8 वेन्यू पर होंगे। इस बार वर्ल्ड कप में 14 टीमों के बीच फाइनल समेत 57 मैच होने हैं। इसमें नामीबिया का एक ही वेन्यू होगा। यहां वर्ल्ड कप के मैच विंडहॉक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।
आइए जानते हैं बाकी साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के किस शहर को मिली मेजबानी...
साउथ अफ्रीका के 8 वेन्यू
- वांडरर्स स्टेडियम, जोहानिसबर्ग
- सेंचुरियन क्रिकेट स्टेडियम, त्शवाने
- न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन
- किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड, डरबन
- सेंट जॉर्ज पॉर्क, गबेरहा
- मेंगॉन्ग ओवल, ब्लूमफॉन्टेन
- बोलैंड पार्क, पार्ल
- बफेलो पार्क, कुगोम्पो सिटी
जिम्बाब्वे के 3 वेन्यू
- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
- क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
- फाले मोसी ओ टुन्या इंटरनेशनल स्टेडियम, विक्टोरिया फॉल्स
2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
- ODI वर्ल्ड कप में पहले की तरह 14 टीमें ही खेलेंगी, लेकिन इस बार टूर्नामेंट तीन रांउड में खेला जाएगा।
- सबसे पहले रैंकिंग में सबसे नीचे की तीन टीमें आपस में Super Series खेलेंगी। इनमें से सिर्फ एक टीम अगले दौर में पहुंचेगी, जबकि बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी।
- इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी और सभी टीमें अपने ग्रुप में मुकाबले खेलेंगी।
- हर ग्रुप की टॉप-3 टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एक टीम मिलाकर सात टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी।
- इस Super 7 राउंड में सभी सात टीमें एक-दूसरे से मैच खेलेंगी। इसके बाद पॉइंट्स टेबल के लिहाज से टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
2003 में हुआ था आखिरी वनडे वर्ल्ड कप
अफ्रीका महाद्वीप में आखिरी वनडे वर्ल्ड कप 2003 में हुआ था। तब साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे के साथ केन्या ने संयुक्त मेजबानी की थी। इसके बाद यहां 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2023 महिला वर्ल्ड कप, 2020 और 2024 में अंडर-19 वर्ल्ड कप और 2023 अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप हुआ था।

