BCCI की 3 बड़े ब्रांड्स के साथ 130+ करोड़ की डील: पिछली डील से 44% ज्यादा इनकम, वेस्टइंडीज सीरीज से पार्टनरशिप की शुरुआत होगी
Published: Updated:
2 min read

भारत में घरेलू इंटरनेशनल के इस सीजन का पहला मैच 27 सितंबर को होगा। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने होम क्रिकेट के लिए एक बड़ी डील की है। बोर्ड ने Campa, SBI Life और ChatGPT के साथ 2 सीजन के लिए करार किया है। तीनों कंपनियां भारत में होने वाली घरेलू क्रिकेट के लिए Associate Partners होंगी। इस डील की कुल वैल्यू 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
भारतीय टीम की अगली घरेलू सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ होनी है। यह पार्टनरशिप इसी सीरीज से शुरू होकर मार्च 2028 तक चलेगी। तीनों डील की कुल वैल्यू पिछली पार्टनरशिप के मुकाबले 44% ज्यादा है। यानी भारतीय बोर्ड को मोटी कमाई हुई है।
ये भी पढ़े: एक जीत से हार का सिलसिला बना : मो. यूसुफ बोले- 2021 में भारत से जीत के बाद हमारे प्लेयर घमंड से चूर थे, भारत ने आईना दिखा दिया
क्रिकेट पर ब्रांड्स का भरोसा बढ़ा- BCCI प्रेसिडेंट
BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा कि भारत का होम सीजन लगातार बड़े ब्रांड्स की नजर में है। Campa, SBI Life और ChatGPT के साथ हुई पार्टनरशिप भारतीय क्रिकेट की पहुंच और कमर्शियल वैल्यू को दिखाती है। फैन्स की एंगेजमेंट और मार्केट वैल्यू पर भरोसा है।
पार्टनरशिप की वैल्यू 44% बढ़ी
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने भी इस डील को बोर्ड के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि होम सीजन पार्टनरशिप की वैल्यू में 44% की बढ़ोतरी भारतीय क्रिकेट की मजबूत कमर्शियल डिमांड को दिखाती है।
भारत का क्रिकेट कैलेंडर भी काफी बिजी रहने वाला है। मेन्स टीम 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की सीरीज खेलेगी। इसके बाद अगले साल के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज होगी।
वहीं, फिलहाल इंडियन वुमन टीम Women’s Asia Cup में हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में खेला जा रहा है और भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अक्टूबर में वुमन टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 ODI और 3 T20I मैच खेलेगी।
ये भी पढ़े : पाकिस्तान टीम पर PCB की इंटरनल इंक्वायरी: मैच फिक्सिंग और करप्शन की भी आशंका, जांच के चलते प्लेयर्स के फोन कस्टडी में

