ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की 3 टेस्ट में पहली जीत: पाकिस्तान ने 7वां और इंडिया ने 12वां टेस्ट जीता था, श्रीलंका तो अब तक नहीं जीत सकी
Published: Updated:
3 min read

डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। यह ऑस्ट्रेलिया में उसकी 3 टेस्ट में पहली जीत है। (फोटो- @cricketcomau)
स्पोर्ट्स डेस्क. बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है, जो भारतीय टीम, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी नहीं बना सकीं। ऑस्ट्रेलिया में सबसे जल्दी पहला टेस्ट जीतने वाली बांग्लादेश पहली एशियाई टीम बनी है। यह उपलब्धि उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 अगस्त को डार्विन टेस्ट जीतने के साथ हासिल की है।
बांग्लादेश टीम की ऑस्ट्रेलिया में 3 टेस्ट में यह पहली जीत है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पाकिस्तान ने अपना 7वां और भारतीय टीम ने 12वां टेस्ट जीता था।
ये भी पढ़ें: 2036 ओलिंपिक भारत में हो: लाल किले से PM मोदी ने कहा- टैलेंट हंट कैम्पेन चलेगा, 5-10 साल के बच्चों पर फोकस करेंगे
1995 के बाद ऑस्ट्रेलिया को घर में हराने वाली एशियाई टीम
श्रीलंका जैसी मजबूत और वर्ल्ड चैम्पियन टीम अब तक ऑस्ट्रेलिया में कोई भी टेस्ट नहीं जीत सकी है। उसने अब तक यहां 15 टेस्ट खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट जीतने वाली एशियाई टीम पाकिस्तान थी। उसने यहां अब तक 40 में से 4 ही टेस्ट जीते हैं। 29 हारे और 7 ड्रॉ रहे हैं। आखिरी टेस्ट 1995 में जीता था।
दूसरी ओर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 57 में से 10 टेस्ट जीते, 33 हारे और 14 ड्रॉ रहे हैं। 1995 के बाद से एशियाई टीमों से सिर्फ इंडिया ही थी जो ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हरा रही थी। अब बांग्लादेश दूसरी टीम बनी है।
दूसरी ओर श्रीलंका ने अब तक 15 में से 13 टेस्ट हारे और 2 ड्रॉ खेले हैं। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में 3 टेस्ट खेले, जिसमें से 2 हारे और एक जीता है। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच अब तक 7 टेस्ट हुए, जिसमें से बांग्लादेश ने 2 जीते और 5 हारे हैं।
अब बात डार्विन टेस्ट की करते हैं...
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और पहली पारी में 198 रन पर ऑलआउट हुई। स्टीव स्मिथ ने 71 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए हसन ने 55 रन देकर 6 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन को 2-2 विकेट मिले।
बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 का स्कोर बनाते हुए 228 रन की बढ़त बनाई। तंजिद हसन ने 197 बॉल पर 101 रन की पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 84 और मोमिनुल हक ने 49 रन बनाए। जोश हेजलवुड ने 6 विकेट लिए।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 284 रन ही बना सकी और पहली पारी की लीड उतारकर 57 रन का टारगेट सेट किया, जिसे बांग्लादेश ने 1 विकेट गंवाकर चेज किया। पेसर हसन महमूद प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए।

