एशियन गेम्स 2026 में वुमन्स क्रिकेट: इंडिया Vs श्रीलंका फाइनल, ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की बांग्लादेश से टक्कर; जानिए कब-कहां देख सकेंगे मैच
Published: Updated:
2 min read

एशियन गेम्स 2026 में वुमन्स क्रिकेट के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया है। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 के वुमन्स क्रिकेट में भारत को गोल्ड की उम्मीद है। फाइनल में टीम इंडिया की टक्कर श्रीलंका से होगी। जबकि पाकिस्तान गोल्ड की रेस से बाहर है। उसे ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलना है, जिसमें उसकी टक्कर बांग्लादेश से होगी।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया है। इस मैच में ओपनर शेफाली वर्मा ने 49 बॉल पर 100 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कब होगा फाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच
दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी। इस तरह दोनों सेमीफाइनल की विनर इंडिया और श्रीलंका के बीच अब गोल्ड मेडल मैच मंगलवार (22 सितंबर) को खेला जाएगा। यह फाइनल भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा।
जबकि ब्रॉन्ज मेडल मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा। दोनों ही मैच निशिन शहर के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (Korogi Sports Park ) में होंगे।
कहां देख सकेंगे दोनों मुकाबले
फाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच को टीवी चैनल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे। जबकि मोबाइल यूजर्स दोनों मुकाबले SonyLIV पर देख सकेंगे, जहां मैच का लाइव स्ट्रीमिंग होगा।
इंडिया-श्रीलंका वुमन्स स्क्वॉड
भारतीय टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फूलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव।
श्रीलंका टीम: चमारी अटापट्टू, अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, कविशा दिलहारी, हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना, निमाशा मीपेज, रश्मिका सेवंदी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या और काव्या कविंदी।

