ये मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था: विकेट के बाद अर्शदीप का समरीन के लिए स्पेशल डांस सेलिब्रेशन, VIDEO वायरल
Published: Updated:
3 min read

अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा IPL 2026 के दौरान तेज हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इस समय काफी ट्रेंड में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले ODI मैच में 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक स्पेशल डांस सेलिब्रेशन भी किया, जिसकी वजह भी पारी के बाद बताई। अर्शदीप (Arshdeep Singh Girlfriend) ने कहा कि यह स्पेशल सेलिब्रेशन उन्होंने गर्लफ्रेंड समरीन कौर (Samreen Kaur) के लिए किया है।
दरअसल, इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे की सीरीज का पहला मैच बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया। मैच में अर्शदीप ने 10 ओवर में 70 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK मैच, 84 लाख टिकट की डिमांड: स्टेडियम कैपेसिटी 34 हजार, ODI वर्ल्ड कप में दोनों टीम के बीच 3 मैच संभव
मूड ठीक करने के लिए यह डांस करते हैं
अर्शदीप ने काइल जेमीशन को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। यह न्यूजीलैंड टीम का 131 रन पर 8वां विकेट था। इसके बाद अर्शदीप ने एक अलग तरह से डांस करते हुए विकेट का जश्न मनाया। इस सेलिब्रेशन को लेकर पारी के बाद उनसे सवाल किया गया, तो अर्शदीप ने कहा कि यह उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर के लिए है।
इस तेज गेंदबाज ने कहा- यह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए है। हम दोनों जब कहीं बाहर जाते हैं या टहल रहे होते हैं तब इस तरह का डांस स्टेप करते हैं। जब भी कभी किसी का मूड थोड़ा खराब होता है तो हम एकदूसरे के लिए इस तरह का सेलिब्रेशन करके मूड ठीक कर लेते हैं। इसलिए यह उसके लिए था।
कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर (Arshdeep Samreen) का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उन्होंने पुणे के सिंबायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से B.Com ऑनर्स की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में कॅरियर बनाया। साल 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में जम्मू-कश्मीर को रिप्रेजेंट किया था। वह इस कॉम्पिटिशन की फाइनलिस्ट भी रही थीं।
फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आईं
समरीन ZEE5 की वेब सीरीज ‘Nail Polish’ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘83’ और ‘Sardaar Ji 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं। समरीन कई म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे सिंगर्स के साथ काम किया है। ‘Baawla’ और ‘Tujhe Bhoolna Toh Chaaha’ जैसे म्यूजिक वीडियोज से भी उन्हें पहचान मिली।
ये भी पढ़ें: भुवी का चैप्टर खत्म हो गया: अश्विन बोले- शमी उनसे ज्यादा बेहतर, भुवनेश्वर खुद को साबित नहीं कर सके
IPL 2026 से शुरू हुईं डेटिंग की चर्चा
अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा IPL 2026 के दौरान तेज हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी। इसके बाद फैंस ने दोनों के टैटू, एक्सेसरीज और कपड़ों तक को मैच करना शुरू कर दिया था। इससे दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं और बढ़ गईं।
समरीन को IPL 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के मैच में भी देखा गया। वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और चंडीगढ़ में स्टैंड्स से पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती नजर आई थीं। अर्शदीप IPL में पंजाब किंग्स के लिए ही खेलते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के आमिर: ऑक्शन में उतरने से मना किया, UK की नागरिकता से अफगानिस्तानी लीग खेलेंगे

