गोलकीपर से टकराकर फुटबॉलर की मौत: सिर पर घुटना लगा, VIDEO वायरल; हॉस्पिटल में एक दिन इलाज भी चला
Published: Updated:
2 min read

डी मिगुएल 2025 की समर विंडो में टेनेरिफ से जुड़े थे। पिछले सीजन में उन्होंने टीम को सेकंड डिवीजन में प्रमोशन दिलाने में मदद की थी।
स्पोर्ट्स डेस्क. स्पेनिश क्लब टेनेरिफ (Tenerife) के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल (Jesus de Miguel) का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार (2 नवंबर) को ला लीगा-2 (LaLiga 2) के मैच में गोलकीपर से टक्कर के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। उन्हें ICU में एडमिट कराया गया, लेकिन मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
टेनेरिफ क्लब ने मंगलवार (3 नवंबर) सुबह स्टेटमेंट जारी कर डी मिगुएल के निधन की पुष्टि की। क्लब के मुताबिक, उनका निधन 3 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे हुआ।
टेनेरिफ और FC अंडोरा (FC Andorra) के बीच मैच के आखिरी मिनटों में यह हादसा हुआ। बॉल के लिए चैलेंज करते समय de Miguel की टक्कर गोलकीपर जीसस ओवोनो (Jesus Owono) से हो गई। मेडिकल टीम ने तुरंत मैदान पर उनका ट्रीटमेंट शुरू किया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। मैच भी रोकना पड़ा।
गोलकीपर को रेड कार्ड
टक्कर के बाद FC अंडोरा के गोलकीपर जीसस ओवोनो को रेड कार्ड मिला। रेफरी के मुताबिक, उन्होंने बॉल के लिए जाते समय ऊंचे पैर से टैकल किया और जरूरत से ज्यादा फोर्स का इस्तेमाल किया।
ये भी पढ़े : हो गया वीडियो: रोहित का फैन से सवाल, रिएक्शन का VIDEO वायरल; 4 को इंडिया-न्यूजीलैंड वनडे
स्पेन में फुटबॉल मैच स्थगित
इस घटना के बाद स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन (RFEF) ने 3 नवंबर के सभी तय मैच पोस्टपोन कर दिए। इनमें कोपा डेल रे (Copa del Rey) के 2 मैच और कोपा डे ला रीना (Copa de la Reina) का मुकाबला शामिल था।
स्पेन की अंडर-21 टीम और जापान के मैच की ऑफिशियल प्रेजेंटेशन भी कैंसिल कर दी गई। वहीं, एस्पान्योल (Espanyol) ने नए हेड कोच एडर सराबिया (Eder Sarabia) की प्रेजेंटेशन भी टाल दी।
2025 में टेनेरिफ से जुड़े थे
डी मिगुएल 2025 की समर विंडो में टेनेरिफ से जुड़े थे। पिछले सीजन में उन्होंने टीम को सेकंड डिवीजन में प्रमोशन दिलाने में मदद की थी।

