पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को PCB की वॉर्निंग: सैलरी लेना है तो शर्त पूरी करो, कॉन्ट्रेक्टेड प्लेयर्स को घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा
Published: Updated:
2 min read

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान से क्रिकेट को लेकर एक अलग ही खबर आ रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट वाले प्लेयर्स को वॉर्निंग दी है। इसमें साफ कहा है कि सभी खिलाड़ियों को हर हाल में घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा।
कॉन्ट्रेक्ट में शामिल जो भी प्लेयर घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेगा, उसे सैलरी नहीं मिलेगी। PCB की इस वॉर्निंग का खुलासा पाकिस्तानी न्यूज चैनल समा ने सोर्स के हवाले से किया है।
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK मैच, 84 लाख टिकट की डिमांड: स्टेडियम कैपेसिटी 34 हजार, ODI वर्ल्ड कप में दोनों टीम के बीच 3 मैच संभव
कॉन्ट्रेक्ट के लिए 20 प्लेयर्स की लिस्ट तैयार
सोर्स ने कहा कि पाकिस्तानी बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के लिए 20 प्लेयर्स की लिस्ट तैयार कर ली है। सभी खिलाड़ियों के लिए कुछ घरेलू मैच की संख्या भी तय की है। यानी सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल होने वाले प्लेयर्स को अपने लिए तय संख्या में घरेलू मैच खेलने होंगे।
यदि कोई प्लेयर यह शर्त पूरी नहीं करता यानी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलता है, तो उसे सैलरी भी नहीं मिलेगी। सोर्स ने कहा कि पाकिस्तानी बोर्ड 2-3 दिन में सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर सकता है।

ये भी पढ़ें: भुवी का चैप्टर खत्म हो गया: अश्विन बोले- शमी उनसे ज्यादा बेहतर, भुवनेश्वर खुद को साबित नहीं कर सके
PCB के कुछ रूल्स...
- टेस्ट स्पेशलिस्ट यानी इस फॉर्मेट में खेलने वाले किसी भी प्लेयर को किसी भी टी20 लीग में खेलने की परमिशन नहीं मिलेगी।
- जो प्लेयर टेस्ट और ODI दोनों फॉर्मेट खेल रहे होंगे, उन्हें एक ही टी20 लीग में खेलने की परमिशन मिलेगी।
- हालांकि जो प्लेयर ODI और T20I दोनों खेल रहा होगा, उसे दो टी20 लीग में खेलने की मंजूरी मिलेगी।
- सिर्फ टी20 फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी के लिए घरेलू या विदेशी लीग खेलने को लेकर कोई पाबंदी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: IPL नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के आमिर: ऑक्शन में उतरने से मना किया, UK की नागरिकता से अफगानिस्तानी लीग खेलेंगे

