मुंबई टीम में सूर्या या हार्दिक: सिर्फ एक ही रह सकेगा, ट्रेड के लिए पंजाब और लखनऊ तैयार; किससे डील पक्की होगी
Published: Updated:
3 min read

IPL 2027 रिटेंशन डेडलाइन (17 नवंबर) से पहले ट्रेड मार्केट में घमासान! पंजाब किंग्स हार्दिक को तो LSG सूर्या को लाना चाहती है।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) में ट्रेड की चर्चा चल रही है। पंजाब किंग्स (PBKS) हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में लाना चाहती है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की नजर सूर्यकुमार यादव पर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक के ट्रेड में अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद के नाम सामने आए हैं। मुंबई इस डील में कुछ और प्लेयर्स को भी शामिल करना चाहती है। वहीं, सूर्या को लेकर MI की शर्त है कि हार्दिक टीम में बने रहें। फ्रेंचाइजी एक ही ट्रेड विंडो में दोनों बड़े खिलाड़ियों को नहीं खोना चाहती।

IPL 2027 में इन ट्रेड की चर्चा
हार्दिक के बदले अर्शदीप और विष्णु विनोद
PBKS ने हार्दिक को टीम में लाने के लिए MI से संपर्क किया है।
इस ट्रेड में अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर-बैटर विष्णु विनोद मुंबई जा सकते हैं।
शुरुआती चर्चा हार्दिक और अर्शदीप के सीधे एक्सचेंज की थी, लेकिन MI कुछ और खिलाड़ियों को भी डील में शामिल करना चाहती है।
KKR, RR और CSK भी पहले हार्दिक को ट्रेड करने में दिलचस्पी दिखा चुकी हैं।
KKR के साथ बातचीत में मुंबई ने हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी को मांगा था, लेकिन KKR इसके लिए तैयार नहीं हुई।
RR से बातचीत में MI की नजर यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई पर थी। वहीं, CSK ने आयुष म्हात्रे को ट्रेड में देने से मना कर दिया था।
हार्दिक IPL 2026 के बाद से कोई कॉम्पिटिटिव मैच नहीं खेले हैं। IPL 2027 से पहले उनकी वापसी मुश्किल है।
फिलहाल MI ने हार्दिक के लिए कोई ट्रेड डील फाइनल नहीं की है।

सूर्या को कप्तान बनाना चाहती है LSG?
लखनऊ सुपर जायंट्स सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है।
LSG उन्हें कप्तानी का ऑप्शन भी मान रही है।
IPL 2026 के बाद ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने से टीम को नए कप्तान की तलाश है।
MI सूर्या को ट्रेड करने पर तभी विचार करेगी, जब हार्दिक टीम में बने रहेंगे।
मुंबई एक ही ट्रेड विंडो में हार्दिक और सूर्या दोनों को जाने देने के मूड में नहीं है।
लिविंगस्टोन के लिए CSK की कोशिश
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को ट्रेड करने की कोशिश में है।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पिछले ऑक्शन में लिविंगस्टोन को ₹13 करोड़ में खरीदा था।
IPL 2026 में उनका सीजन काफी खराब रहा। उन्होंने 2 मैच में सिर्फ 15 रन बनाए और बाद में प्लेइंग इलेवन से भी बाहर हो गए।
एक दूसरी नॉर्दर्न फ्रेंचाइजी ने भी उनमें दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन अभी बातचीत शुरुआती स्टेज में है।
CSK की ओर से खलील अहमद को ट्रेड में देने की चर्चा है। हालांकि, इस नाम की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
SRH अभी इस ट्रेड को लेकर कोई फैसला नहीं कर पाई है। यह भी साफ नहीं है कि एक्सचेंज में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल होंगे।

रिटेंशन की डेडलाइन
IPL 2027 के लिए रिटेंशन की डेडलाइन 17 नवंबर है। हार्दिक और लिविंगस्टोन के ट्रेड पर बातचीत जारी है, लेकिन किसी भी डील पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है।

