अभिषेक, ईशान और वैभव को ODI में मौका मिलना चाहिए: युवराज बोले- इनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी ना करें
Published: Updated:
3 min read

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीसरे T20I में अभिषेक युवराज के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे। उन्होंने 15 बॉल में फिफ्टी लगाई। इसके बाद सिर्फ 35 गेंदों में शतक भी पूरा कर लिया। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने BCCI सिलेक्टर्स से यंग प्लेयर्स को लेकर बात की है। उनका मानना है कि अभिषेक शर्मा , ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जैसे टैलेंटेड प्लेयर्स को ODI टीम में मौका मिलना चाहिए।
युवराज के मुताबिक- इन खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में मौका नहीं देना उनकी टैलेंट के साथ सही नहीं होगा।
इन खिलाड़ियों को ODI में मौका मिलना चाहिए - युवी
युवराज ने PTI से बातचीत में कहा- मैं अभिषेक को ODI में खेलते हुए देखना चाहूंगा। मैंने पहले भी कहा है कि अगर हम ईशान किशन (Ishan Kishan), अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी जैसे प्लेयर्स को 50 ओवर के क्रिकेट में नहीं चुन रहे हैं, तो कहीं न कहीं हम उनके टैलेंट के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं।

हालांकि, युवराज समझते हैं कि टीम में पहले से कई सीनियर प्लेयर्स हैं। ऐसे में यंग प्लेयर्स के लिए जगह बनाना आसान नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह से ये बैटर परफॉर्म कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही टीम में मौका मिलेगा।
युवराज ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की मेहनत की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने जो कुछ हासिल किया है, उसका क्रेडिट उनकी मेहनत को जाता है।

अभिषेक के मेंटर हैं युवी
युवराज पिछले कई सालों से अभिषेक के मेंटर रहे हैं। अभिषेक उन्हें अपना गुरु मानते हैं। वह समय-समय पर उनसे क्रिकेट को लेकर एडवाइज भी लेते हैं। दोनों प्लेयर्स पंजाब से आते हैं और लेफ्ट हैंड बैटर हैं।
युवराज ने 2007 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 सिक्स लगाए थे। उन्होंने सिर्फ 12 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। यह आज भी किसी भारतीय बैटर की सबसे तेज T20I फिफ्टी है।
अभिषेक ने 15 बॉल में पूरी की फिफ्टी
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीसरे T20I में अभिषेक युवराज के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे। उन्होंने 15 बॉल में फिफ्टी लगाई। इसके बाद सिर्फ 35 गेंदों में शतक भी पूरा कर लिया।
उनकी इस पारी के बाद युवी ने X पर मजाकिया अंदाज में लिखा- तुम अब भी 12 बॉल में 50 रन नहीं बना सकते, है ना अभिषेक! लगता है दो लेफ्ट हैंडर अपने घर के मैदान पर बैटिंग कर रहे हैं।

12 बॉल में फिफ्टी लगाना आसान नहीं - अभिषेक
युवराज के इस चैलेंज पर अभिषेक ने कहा कि 12 बॉल में फिफ्टी लगाना आसान नहीं है।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि उस समय वह किस तरह का क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल आसान नहीं है। कोई बैटर मैदान पर जाकर सीधे 12 बॉल में 50 रन नहीं बना सकता। ऐसा कभी-कभी ही होता है।
अभिषेक ने इस मैच में शतक लगाया और भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट से जीत दिलाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) चुना गया।

