बेंगलुरु मत जाइए, श्रीलंका आ जाइए: आकिब को याद आया वो सरप्राइज कॉल, कहा- एक पल तो यकीन ही नहीं हुआ
Published: Updated:
3 min read

जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। नबी को जब सिलेक्शन की खबर मिली, तब वह एयरपोर्ट पर थे और बेंगलुरु जाने वाले थे।
एयरपोर्ट पर आया वो लाइफ-चेंजिंग फोन कॉल
आकिब नबी ने अपने सिलेक्शन के उस इमोशनल पल को याद करते हुए बताया:
"मुझे जब फोन आया, तब मैं एयरपोर्ट पर बेंगलुरु की फ्लाइट पकड़ने की तैयारी में था। मुझसे पूछा गया कि मैं कहां हूं, तो मैंने कहा कि एयरपोर्ट पर हूं। तभी दूसरी तरफ से आवाज आई- 'बेंगलुरु मत जाइए, अब सीधे श्रीलंका जाना है, आपका सिलेक्शन हो गया है' मुझे बिल्कुल यकीन ही नहीं हुआ।"
नबी ने आगे कहा कि टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका था, इसलिए उन्हें अचानक बुलावा आने की कोई उम्मीद नहीं थी। यह उनके लिए सरप्राइज था।

सब ऊपर वाले पर छोड़ दिया था..
मेरे लिए यह सरप्राइज था। मैं कई साल से लगातार अच्छी परफॉमेंस दे रहा था। मुझे भरोसा था कि अगर मैं इसी तरह मेहनत करता रहा तो एक दिन टीम इंडिया से बुलावा जरूर आएगा। मेरा काम सिर्फ विकेट लेना है। बाकी सब मैंने ऊपर वाले पर छोड़ दिया था।
फैमिली के लिए भी स्पेशल मोमेंट
नबी ने कहा- मेरे लिए ही नहीं, मेरी फैमिली के लिए भी यह बहुत स्पेशल मोमेंट है। जब उन्हें मेरे सिलेक्शन की खबर मिली तो सभी बहुत खुश थे। मेरे लिए इससे बड़ा पल शायद ही कुछ हो सकता है। टीम इंडिया के साथ जुड़ने के बाद मुझे वॉर्म-अप मैच खेलने का भी मौका मिला।
टीम इंडिया के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना खास
नबी ने बताया- टीम के प्लेयर्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना मेरे लिए बहुत खास रहा। जिन खिलाड़ियों को मैं अब तक टीवी पर देखता था, उन्हीं के साथ नेट्स में गेंदबाजी करना और ड्रेसिंग रूम शेयर करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।
मैंने हमेशा धैर्य रखा। अपने गेम पर फोकस किया। इंतजार खत्म हुआ। मैं पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनने के लिए तैयार हूं।

2025-26 रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए
29 साल के आकिब नबी पिछले 2 रणजी सीजन में 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट शामिल हैं। उनके प्रदर्शन से जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब भी जीता। हाल ही में इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी आकिब नबी ने अच्छा किया था। उन्होंने गाले में खेले गए दो फर्स्ट क्लास मैच में 6 विकेट लिए थे। श्रीलंका की पिच का अनुभव अब उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
आकिब नबी जम्मू-कश्मीर से टीम इंडिया की सीनियर टीम में जगह बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक को भारतीय टीम में मौका मिल चुका है। हालांकि, वह जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत की टेस्ट टीम में चुना गया है।
ये भी पढ़े: बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर: आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मौका; 15 अगस्त से खेली जाएगी सीरीज
पिता के निधन के बाद मेसी ने दिया रिटायरमेंट का हिंट: बोले- आपके बगैर ज्यादा दिन फुटबॉल नहीं खेल पाऊंगा; रोनाल्डो ने कहा- हिम्मत रखो लियो
टीम इंडिया नहीं जाएगी बांग्लादेश: रिपोर्ट- 13 सितंबर को एक ही दिन दो देशों से मैच, बांग्लादेश सीरीज कैंसिल होना तय

