मोदी ने भारतीय पायलट से बात की: कहा- हम भारतीय जान लेने वाले नहीं, बचाने वाले लोग; स्मित बोले- सबको मरने नहीं दे सकता था
Published:
3 min read

पीएम मोदी ने दुबई में एडमिट भारतीय पायलट स्मित मच्छार से बात की।
नेशनल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Smit Machchhar) से वीडियो कॉल कर बात की। स्मित का दुबई में इलाज चल रहा है। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में उनके को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला करने के बाद प्लेन क्रैश करने की कोशिश की। हालांकि, घायल होने के बावजूद स्मित ने उसका मुकाबला किया और उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
पीएम मोदी ने स्मित से उनका हालचाल पूछा और बताया कि पूरा देश उनके प्रार्थना कर रहा है। महामृत्युंजय के पाठ चल रहे हैं। पीएम ने कहा- आपकी हिम्मत, धैर्य और सूझबूझ ने इतने कम समय में इतने फैसले कर लिए और इतने लोगों की जान बचाई। आज पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हम हिंदुस्तानी लोग जान देने और लेने वाले लोग नहीं है, जान बचाने वाले लोग हैं। आपके शरीर में इतने बड़े घाव थे। आप खुद जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे। इसके बावजूद आपने अपनी जान की परवाह नहीं की, बल्कि इतने लोगों की जान बचाने के बारे में सोचा।
ये भी पढ़ें: भारतीय पायलट ने बचाई 174 पैसेंजर्स की जान: चाकू से घायल होने के बाद भी हमलावर का मुकाबला किया; मोदी-ट्रम्प और नेतन्याहू ने बताया हीरो; कौन हैं स्मित मछार
मैं इतने लोगों को मरने नहीं दे सकता था- स्मित
पीएम मोदी ने स्मित को बताया कि उन्होंने उनकी मां और पिता से भी बात की थी। स्मित ने पीएम से कहा- आप मेरे सबसे बड़े आइडल हैं। मुझे गर्व फील हो रहा है। उस समय मैं अपनी लाइफ के लिए लड़ रहा था। मैं गिर चुका था। मुझे घाव थे। प्लेन नीचे जा रहा था। मुझे लगा कि मैं अगर नहीं उठूंगा तो कोई नहीं बचेगा। मैं 17 साल से जहाज उड़ा रहा हूं। मुझे आंख बंद करके भी पता चलता है कि जहाज में क्या हो रहा है। मुझे पता था कि लास्ट कोशिश है, कर...ले... मैं मार खा रहा था। मुझे बस यही था कि किसी तरह से कॉकपिट का दरवाजा खोल दूं। मुझे ये पता था कि इतने लोगों को मरने नहीं दे सकता।
सऊदी अरब से दुबई एयरलिफ्ट होंगे भारतीय पायलट स्मित माछर: बेहतर ट्रीटमेंट के लिए शिफ्ट किया जाएगा; गुजरात सरकार देगी गरिमा अवॉर्ड
मैं सिर्फ हनुमान चालीसा पढ़ रहा था- स्मित
स्मित ने बताया कि सऊदी में अच्छा केयर और इलाज मिल रहा है। मैं हमेशा हनुमान चालीसा पढ़ रहा था। उस समय पर भी मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था। आपका कॉल आ गया, मुझे अपने ऊपर गर्व हो रहा है। इस दौरान स्मित भावुक भी हो गए। पीएम मोदी ने कहा- मेरे सामने भावुक नहीं होगे तो कहां होगे। स्मित ने कहा- मुझे नहीं पता था कि कभी आपसे बात होगी। पूरा देश-दुनिया आपको देखने के लिए आतुर है।
ये भी पढ़ें: Flydubai की फ्लाइट में 174 पैसेंजर्स की जान बचाने वाले 6 किरदार: किसी ने हमलावर को बांधा, किसी ने इमरजेंसी ट्रीटमेंट दी तो किसी ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

