CJP प्रोटेस्ट के बाद PM मोदी की पहली पब्लिक स्पीच: हर जनरेशन की एक नेशनल रिस्पॉन्सिबिलिटी; आपका निर्णय तय करेगा कि देश को क्या फायदा पहुंचेगा
Published:
3 min read

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- अपने जीवन के अगले 30-35 साल में आप जो कुछ भी करेंगे वो विकसित भारत की हमारी यात्रा को प्रभावित करेगा। (फोटो ANI)
नेशनल डेस्क. दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली पब्लिक स्पीच दी। इस स्पीच में उन्होंने कहा- हर जनरेशन की अपनी एक नेशनल रिस्पॉन्सिबिलिटी होती है। देश के युवाओं के लक्ष्य में देश का विकास भी शामिल होना चाहिए। यह बातें PM नरेंद्र मोदी शनिवार ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
PM मोदी ने कहा- हर पीढ़ी का अपना एक राष्ट्रीय दायित्व भी होता है। हमारे देश ने गुलामी का वो समय भी देखा है ,जब उस पीढ़ी के सामने केवल एक ही लक्ष्य था, भारत की आजादी। उसके लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया। आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, इसके पीछे उस पीढ़ी का तप, त्याग और बलिदान है।
हर निर्णय यह तय करेगा कि देश को क्या फायदा पहुंचेगा-PM
उन्होंने कहा- आज के इस दौर में हमारे सामने चुनौतियां भी अलग हैं, इसलिए हमारे दायित्व भी अलग हैं। अपने जीवन के अगले 30-35 साल में आप जो कुछ भी करेंगे वो विकसित भारत की हमारी यात्रा को प्रभावित करेगा। इसलिए आपके हर निर्णय का आधार ये भी होना चाहिए कि इससे देश को क्या फायदा पहुंचेगा, इससे देश की कौन सी जरूरत पूरी होगी।
'चिप से लेकर शिप तक सबकुछ यहीं बनना चाहिए'
PM मोदी ने कहा- आज हमारे युवा अपने लॉन्चर से व्हिकल से रॉकेट लॉन्च कर रहे हैं। यह सब दुनिया के गिने चुने देश ही ऐसा कर पाते हैं। विश्वास है कंही न कहीं देश का युवा इंजीनर गर्व से कह रहा है कि वह अपने परिवार में भारत में रॉकेट और चिप बनाने वाला पहला व्यक्ति है। उन्होंने कहा- चिप से लेकर शिप तक सबकुछ यहीं आपके हाथों से बनना चाहिए। छात्रों के मन के किसी एक कोने में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन हर छात्र के मन में अपने भविष्य की अलग-अलग तस्वीर होगी।
यह खबर भी पढ़े-
रील पर ही माफ करोगे या केस भी वापस लोगे: PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन; कांग्रेस ने भी तंज कसा, कहा- माफी मांगने को कहा था, माफ करने को नहीं
PM मोदी का चौथी बार Gen-Z स्टाइल: बोले-पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा; सख्त कानून लाने का वादा पूरा किया
'जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस'
PM मोदी ने कहा- कैंपस का जीवन और कैंपस के बाहर का जीवन, इन दोनों में बहुत बड़ा अंतर होता है। IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है। जिंदगी कुछ अलग तरह से चलती है। वहां न कोई तय कोर्स होता है न कोई प्रश्न पत्र होता है। कई बार तो ये भी कोई नहीं बताता कि असली सवाल क्या था। वो सवाल भी आपको खुद पहचानना पड़ता है।

