रील पर ही माफ करोगे या केस भी वापस लोगे: PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन; कांग्रेस ने भी तंज कसा, कहा- माफी मांगने को कहा था, माफ करने को नहीं
Published:
3 min read

PM मोदी ने 31 जुलाई की देर रात इंस्टा पर एक सेल्फी वीडियो पोस्ट किया था। इसी पर अभीजित दीपके से लेकर विपक्षी नेता रिएक्ट कर रहे हैं।
नेशनल डेस्क। PM नरेंद्र मोदी के लेट नाइट इंस्टाग्राम वीडियो पर अब CJP और कांग्रेस लीडर्स के रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान गाली देने वाले स्टूडेंट्स को माफ करने की अपील करने वाले PM मोदी के बयान पर विपक्षी नेता तंज कस रहे हैं।
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपक ने रिएक्ट किया कि कि फ्रैंड सिर्फ रील पर ही माफ करोगे या स्टूडेंट्स पर लगे केस भी वापस लोगे? वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने लिखा कि देश इनसे माफी मांगने को कह रहा है और इन्होंने देश को ही माफ कर दिया। कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश ने भी लिखा कि मोदी जी को विक्टिम कार्ड खेलना बहुत पसंद है।
PM मोदी ने क्या कहा था?
PM मोदी ने शुक्रवार (31 जुलाई) को देर रात इंस्टाग्राम और X पर एक सेल्फी स्टाइल वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना से लोगों में गुस्सा होना स्वाभाविक है, लेकिन बच्चे गलती कर सकते हैं। उन्हें सजा देने के बजाय सही रास्ता दिखाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगवाने या समाज में उन्हें परेशान करने से कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा- मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं और समाज से भी इन बच्चों को स्वीकारने की अपील करता हूं।
15 साल की स्टूडेंड पर दर्ज हुआ था केस
PM का यह वीडियो ऐसे वक्त में आया जब नोएडा की एक 15 साल की स्टूडेंट के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान PM मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद गर्ल स्टूडेंड ने एक वीडियो शेयर कर माफी भी मांगी थी।
दीपके ने BJP IT Cell पर उठाए सवाल
अभिजीत दीपके ने 15 साल की स्टूडेंड पर FIR का मामला सामने आने के बाद भी एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कहते दिख रहे थे कि अगर गाली देने पर केस दर्ज हो रहे हैं तो BJP IT सेल के उन लोगों पर कब कार्रवाई होगी जो सालों से सोशल मीडिया पर महिलाओं को भद्दी-भद्दी गालियां देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को गालियां देने वाले कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर PM मोदी भी फॉलो करते हैं। अभिजीत ने यह भी कहा कि मोदी जी की पार्टी के सांसद तो संसद में भी गाली गलौच कर देते हैं।
यह भी पढ़ें...

