PM मोदी का चौथी बार Gen-Z स्टाइल: बोले-पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा; सख्त कानून लाने का वादा पूरा किया
Published:
2 min read

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान PM मोदी ने 24 जुलाई को देर रात इंस्टाग्राम पर पहला वीडियो शेयर किया था।
नेशनल डेस्क. पेपर लीक बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात चौथी बार Gen-Z स्टाइल में देश को संबोधित किया। मोदी ने संसद में पेपर लीक रोकने वाला बिल पास होने पर स्वागत किया। PM मोदी ने कहा कि क्वेश्चन पेपर लीक का मुद्दा दशकों से केंद्र और राज्य सरकारों के लिए परेशानी का सबब रहा है और इससे छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- हम एक भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं, चाहे वह टास्क फोर्स बनाना हो, फास्ट-ट्रैक सिस्टम बनाना हो या राज्यों से सुझाव लेना हो। दशकों से, हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की समस्या से जूझ रही है, जिससे हमारे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाता है।
पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा- PM
उन्होंने कहा- इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, देश भर में राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना बहुत जरूरी हो गया है। टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल करने की जरूरत है, और साथ ही यह भी पक्का करना है कि 'पेपर माफिया' और परीक्षा के पेपर लीक करने वाले गैंग, जो देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
'जैसा मैंने आपको वादा किया था'
PM मोदी ने कहा- आज सख्त कानूनों की भी जरूरत है, हम संसद में बिल लेकर गए थे। जैसा मैंने आपको वादा किया था। बीते 2 दिनों में संसद के दोनों सदन में विस्तरी से इस पर चर्चा की। आज दोनों सदन में इस कठोर कानूनों वाले बिल को पास कर दिया है। काम आगे भी चलता रहेगा।
यह खबर भी पढ़े- आधी रात PM का इंस्टाग्राम वीडियो: NEET प्रोटेस्ट से जुड़े सभी अपडेट्स यहां
फ्रेंड्स की जगह साथियों कहा
प्रधानमंत्री का सेल्फी स्टाइल वाला यह नया वीडियो पेपर लीक मामले पर चौथा वीडियो है। पिछले तीन वीडियो में उन्होंने वीडियो की शुरुआत फ्रेंड्स से की थी, लेकिन इस बार की जगह साथियों कहा था। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान PM मोदी ने 24 जुलाई को देर रात इंस्टाग्राम पर पहला वीडियो शेयर किया था।

