पटना में सड़क पार करते शख्स को कार ने रौंदा: मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ की, पुलिस की 3 जीप समेत कई वाहनों में आग लगाई
Published:
2 min read

पटना में गुस्साई भीड़ ने बस समेत कई वाहनों में आग लगा दी। (फोटो-ANI)
नेशनल डेस्क. बिहार के पटना में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में शख्स की मौत के बाद हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ ने पटना के जीरो माइल पर पुलिस की 3 जीपों समेत कई वाहनों में आग लगा दी। इतना ही नहीं भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ भी की।
पटना में हिंसा के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें कई वाहनों को जल्दा हुई देखा जा सकता है। वहीं, पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश करती नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें: युवाओं की बात सुनिए, जवाब हिंसा से दोगे तो हालात बिगड़ेंगे: स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- पुलिस-प्रशासन को संयम बरतना चाहिए था
पटना ASP राज किशोर सिंह ने बताया- सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शख्स सड़क पार कर रहा था। तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद भीड़ ने सड़क जाम की और एक्सीडेंट करने वाली कार में आग लगा दी। इसके बाद कई और वाहनों में आग लगाई गई, इनमें पुलिस वाहन भी शामिल हैं। पुलिस स्थिति को काबू करने की कोशिश में जुटी है।
ये भी पढ़ें: नेपाल के 5 जिलों में हिंसा: 3 की मौत, 22 पुलिसकर्मी समेत कई घायल; 10 से ज्यादा शहरों में कर्फ्यू, मिलिट्री तैनात
पटना सिटी SDM सत्यम सहाय ने समाचार एजेंसी ANI ने बातचीत में बताया, एक्सीडेंट के बाद लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद हिंसा फैल गई। हमने हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर ली है। सड़क से शव को भी हटा दिया गया है। अब स्थिति कंट्रोल में है।
तेजस्वी यादव बोले- राज्य में कानून व्यवस्था खत्म
उधर, RJD नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और उन्होंने NDA सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया- राज्य में हर दिन होने वाली हत्या, रेप, छेड़छाड़ या अन्य अपराधों को लेकर सरकार बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। तेजस्वी ने कहा- राज्य में सत्ता संभालने वाले लोग इन अपराधों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

