नंदीग्राम में ममता बनर्जी की 2021 की चोट पर फिर विवाद: सुवेंदु अधिकारी बोले- पूर्व CM ने गलत जानकारी दी थी, जांच के आदेश
Published:
3 min read

प. बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 2021 में नंदीग्राम से और 2026 में भवानीपुर से हराया था।
नेशनल डेस्क. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में लगी चोट का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने पैर की चोट को लेकर गलत दावा किया था। उन्होंने बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज की 11 मार्च 2021 की मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पैर में फ्रैक्चर या डिसलोकेशन का कोई सबूत नहीं था। अधिकारी ने इस पूरे मामले की नई जांच कराने की बात कही है।
अधिकारी ने कहा कि मौजूदा उपचुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां और रिपोर्ट बाद में सार्वजनिक किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: मुस्लिम वोटर्स से बोले CM सुवेंदु अधिकारी: BJP से दोस्ती बढ़ाने का सबसे अच्छा समय; मुंह मोड़ने से कोई फायदा नहीं
2021 में लगी थी चोट
10 मार्च 2021 को विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नंदीग्राम में ममता बनर्जी घायल हो गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उन्हें धक्का दिया, जिसके बाद उनके पैर में चोट आई। उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब डॉक्टरों ने जांच के बाद ममता बनर्जी के लेफ्ट टखने और पैर में गंभीर चोट, जबकि राइट हैंड और गर्दन में भी चोट की बात कही थी। उनके बाएं पैर का एक्स-रे भी किया गया था। डॉक्टरों ने पैर में सूजन और अन्य चोटों का इलाज किया और उनकी हालत में सुधार की जानकारी दी थी।
बड़ा चुनावी मुद्दा बनी थी ममता की चोट
चुनाव प्रचार के दौरान ममता की चोट पर सियासी विवाद हुआ था। दरअसल, ये भी दावा किया गया था कि ममता बनर्जी पर हमला हुआ है। घटना पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट भी मांगी थी। हालांकि, तब ममता पर साजिश के तहत हमले के दावे की पुष्टि नहीं हुई थी।
ये भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के पीछे ‘भाईपो गैंग’, ₹2 करोड़ की फंडिंग का आरोप
मेडिकल रिपोर्ट में क्या जानकारी सामने आई
सुवेंदु अधिकारी ने 11 मार्च 2021 की मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से कहा कि जांच रिपोर्ट में फ्रैक्चर या डिसलोकेशन का कोई सबूत नहीं मिला है।
नंदीग्राम उपचुनाव के बीच फिर गरमाया मामला
दरअसल, नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ये सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव जीते हैं। भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को हराया। 2021 में उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था।

