सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के पीछे ‘भाईपो गैंग’, ₹2 करोड़ की फंडिंग का आरोप
Published:
2 min read

राज्य सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंपी है। अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में ‘भाईपो गैंग’ का हाथ होने का दावा किया है। उन्होंने ₹2 करोड़ की फंडिंग और डायमंड हार्बर से जुड़े कॉल रिकॉर्ड का भी जिक्र किया। उन्होंने मंगलवार को कहा- भाईपो गैंग इस मर्डर के पीछे है।
अधिकारी ने कहा- यह एक इंटर स्टेट क्राइम है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंपी है। 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहां तक मुझे पता है, इस हत्या के लिए 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
'भाईपो गैंग' ने इस मर्डर के लिए फंड अरेंज किया था। अभी जांच चल रही है इसलिए मैं इस बारे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। उन्होंने कहा- डायमंड हार्बर से जुड़े कॉल रिकॉर्ड हैं, जिनमें कॉन्ट्रैक्ट किलर को पैसे देने का जिक्र है।
सुवेंदु अधिकारी ने किसी का नाम नहीं लिया
हालांकि CM ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान BJP नेताओं ने डायमंड हार्बर से TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के लिए भाईपो (भतीजा) शब्द का इस्तेमाल किया था। हल्दिया की एक रैली में अधिकारी ने कहा-चंद्रनाथ रथ का सबसे बड़ा गुनाह था कि वह तब के LoP (सुवेंदु अधिकारी) की मदद कर रहे थे, इसलिए बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई।
यह खबर भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में BJP का बड़ा दांव: नतीजों के 2 दिन बाद सुवेंदु के PA की हत्या हुई थी
नंदीग्राम में चंद्रनाथ रथ की मां को उम्मीदवार
BJP ने चंद्रनाथ रथ की मां को उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ सुवेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मंगलवार को उनके नामांकन कार्यक्रम में भी पहुंचे। उनके समर्थन में सुवेंदु अधिकारी ने एक रैली भी निकाली।
बता दें, सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है।

