मुस्लिम वोटर्स से बोले CM सुवेंदु अधिकारी: BJP से दोस्ती बढ़ाने का सबसे अच्छा समय; मुंह मोड़ने से कोई फायदा नहीं
Published:
3 min read

सुवेंदु अधिकारी ने कहा- हम जय श्री राम का नारा लगाते हैं, लेकिन हम आप पर ऐसा करने के लिए दबाव नहीं डालते।
नेशनल डेस्क. नंदीग्राम उपचुनाव से पहले CM सुवेंदु अधिकारी ने अल्पसंख्यक वोटर्स से BJP के समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा- पार्टी से जुड़ने का यह बहुत ही अच्छा अवसर है। चुनाव प्रचार में BJP कैंडिडेट हसिरानी रथ ने TMC पर निशाना साधा। उन्होंने पुरानी सरकारों के भ्रष्टाचार के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने BJP सरकार के कामों को गिनाया।
नंदीग्राम उपचुनाव में 6 अक्टूबर को मतदान होगा। यहां से BJP की हसीरानी रथ उम्मीदवार हैं।
रैली को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा- उपचुनाव को चंद्रनाथ रथ की हत्या के जवाब के तौर पर देखा जाना चाहिए। चंद्रनाथ रथ BJP प्रत्याशी के बेटे थे। उन्होंने कहा- सरकार नंदीग्राम में विकासकार्यों को बढ़ाएगी, नई भर्तियां लाएगी और पारदर्शिता रखेगी।
मुंह मोड़ने से अल्पसंख्यकों को कोई फायदा नहीं
नंदीग्राम ब्लॉक-2 में बिरला बाजार में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- BJP से मुंह मोड़ने से अब अल्पसंख्यकों को कोई फायदा नहीं होने वाला। क्योंकि अब TMC समाप्त हो चुकी है। बता दें, इस इलाके में मुस्लिम वोटर्स अधिक होने से BJP को बहुत कम वोट मिलते हैं। उन्होंने कहा- यह दोस्ती बढ़ाने का सबसे अच्छा समय है। 6 अक्टूबर शुभ दिन है।
उन्होंने कहा- दोस्तों के तौर पर हमारा हाथ थामने का इससे बेहतर मौका आपको नहीं मिलेगा। हां हम जय श्री राम का नारा लगाते हैं, लेकिन हम आप पर ऐसा करने के लिए दबाव नहीं डालते। आप चाहें तो ऐसा न करें और बस भारत माता की जय कहें।
यह खबरें भी पढ़े
पश्चिम बंगाल में BJP का बड़ा दांव: नंदीग्राम उपचुनाव में चंद्रनाथ रथ की मां उम्मीदवार; नतीजों के 2 दिन बाद सुवेंदु के PA की हत्या हुई थी
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के पीछे ‘भाईपो गैंग’, ₹2 करोड़ की फंडिंग का आरोप
चंद्रनाथ रथ के करीबी सहयोगी ने हत्या की साजिश रची
मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा- चंद्रनाथ का एकमात्र अपराध यह था कि वह मेरा सहयोगी था। उसे गोली मारने वाले उत्तर प्रदेश के थे और उन्हें बिहार के मुंगेर के लोगों ने काम पर रखा था। चंद्रनाथ के ही एक करीबी सहयोगी ने इस हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए 2 करोड़ रुपये पहुंचाए थे, जो भाईपो गैंग ने दिए थे।
हसिरानी रथ के बेटे चंद्रनाथ रथ की 6 मई को कोलकाता के बाहरी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद हुई थी।

