केरल कांग्रेस ने 'डियर सूर्यकांत' वाली पोस्ट हटाई: ट्वीट करने वाले वर्कर को भी निकाला; BJP ने कहा- अगला टारगेट ज्यूडिशियरी है
Published:
2 min read

केरल कांग्रेस के X अकाउंट से पोस्ट कर CJI के इस्तीफे की मांग की गई थी।
नेशनल डेस्क. केरल कांग्रेस के एक ट्वीट ने सियासी घमासान मचा दिया है। इस ट्वीट के बाद पूरी कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केरल कांग्रेस का ट्वीट साबित करता है कि चुनाव आयोग के बाद कांग्रेस का अगला टारगेट ज्यूडिशियरी है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में लिखा- कांग्रेस सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थानों को नष्ट करना चाहती है। सभी भारत विरोधी गिरोह एकजुट हो रहे हैं। सभी देशभक्त भारतीय भी एक साथ आएंगे।
क्या है मामला
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से कथित वोट चोरी के मुद्दे पर मिलने का समय मांगा था। हालांकि, जस्टिस सूर्यकांत ने इससे इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे इस मुद्दे पर पहले से सुनवाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल समेत अन्य नेताओं को इस मुद्दे पर याचिका दाखिल करने की सलाह दी थी। सीजेआई ने कहा था- कोर्ट के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं। इसके अलावा CJP ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों पर कहा था कि ये लॉ एंड ऑर्डर का मामला है। ये मेरा अधिकार क्षेत्र नहीं है।
ये भी पढ़ें: न मंजूर- न खारिज: फॉर्म 6 से जुड़े कॉलम पर SC का रुख; कहा- बिहार में SIR के वक्त ये कॉलम नहीं था
ये भी पढ़ें: केरलम विधानसभा में ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पास: ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य; चुनाव आयुक्तों को अपॉइंट करने वाली कमिटी में भी बदलाव की मांग
कांग्रेस ने क्या लिखा था
CJI सूर्यकांत के इस लेटर के बाद केरल कांग्रेस ने पोस्ट में लिखा- डियर सूर्यकांत, अगर कानून और व्यवस्था आपके हाथ में नहीं है, तो इस्तीफा दे दीजिए। हम आपकी जगह कोई और खोज लेंगे, जो ये सब संभाल लेगा।

विवाद बढ़ने के बाद केरल कांग्रेस ने पोस्ट डिलीट की
विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने पोस्ट डिलीट कर दी। केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा- पार्टी के आधिकारिक X अकाउंट पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पद से हटा दिया गया है। भले ही कांग्रेस ने पोस्ट डिलीट कर दी हो, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट अभी भी वायरल हो रहे हैं।

