हनी ट्रैप में फंसा IAF विंग कमांडर गिरफ्तार: PAK हैंडलर्स को खुफिया दस्तावेज शेयर किए! साथी अफसर के मोबाइल से डेटा चुराने का भी आरोप
Published:
3 min read

सांकेतिक तस्वीर।
नेशनल डेस्क। इंडियन एयरफोर्स (IAF) के एक विंग कमांडर को डिफेंस से जुड़ी क्लासीफाइड इनफोर्मेशन लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अफसर पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और वह फिलहाल ज्यूडिशियल कस्टडी में है। जांच में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए हनी ट्रैप का शिकार बना और पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव्स के जाल में फंस गया।
ANI ने एक एयरफोर्स अफसर के हवाले से लिखा है कि आरोपी अफसर पर पहले से ही नजर रखी जा रही थी। IAF की इंटेलिजेंस विंग से जब जानकारी पुख्ता हुई तो दिल्ली पुलिस को बताया गया और आगे की कार्रवाई हुई।
पाकिस्तानी हैंडलर्स ने हनीट्रैप में फंसाया?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स ने सोशल मीडिया के जरिए विंग कमांडर को हनी ट्रैप में फंसाया। इसके बाद उससे डिफेंस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई।
अफसर पर आरोप है कि उसने डिफेंस से जुड़े कुछ खुफिया दस्तावेज और जानकारी शेयर किए। विंग कमांडर पर अपने एक साथी के मोबाइल फोन में डेटा चोरी करने वाला सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की कोशिश का भी आरोप है। माना जा रहा है कि इसके जरिए वह मोबाइल पर सीक्रेट इनफोर्मेंशन तक पहुंच बनाना चाहता था।
हालांकि, इस पूरे मामले में जांच जारी है और आरोपों की पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।
पिछले साल भी सामने आया था ऐसा मामला
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के हनी ट्रैप से जुड़ा ऐसा मामला पिछले साल राजस्थान में भी सामने आया था। पुलिस ने अलवर के एक शख्स को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें... पाकिस्तान में नहीं होगा तख्तापलट: सिस्टम को ध्वस्त बताने वाले नकवी बोले- PM 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे
राजस्थान पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद राज्य में निगरानी बढ़ाई गई थी। अलवर कैंट इलाके में चलाए जा रहे सर्विलांस के दौरान मंगत सिंह नाम के शख्स की गतिविधियां संदिग्ध मिली थीं।
पुलिस का आरोप था कि मंगत सिंह एक महिला पाकिस्तानी हैंडलर के हनी ट्रैप में फंस गया था। महिला ने ‘ईशा शर्मा’ नाम का इस्तेमाल किया और जासूसी के बदले पैसे देने की पेशकश की थी।
यह भी पढ़ें... पाकिस्तान में रिपोर्टिंग करनी है तो NOC लेना होगा : प्रोटेस्ट के बीच पाकिस्तान का विदेशी मीडिया को फरमान, सिर्फ 3 शहरों में छूट

