राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS: दिव्या मित्तल बोलीं- किसी पार्टी में नहीं जाऊंगी; BJP के आरोपों पर भी जबाव दिया
Published:
3 min read

दिव्या मित्तल ने कहा- जिन झंडों के नीचे 80 सालों में हिसाब नहीं बदला, उन झंडों के नीचे हिसाब नहीं मांग सकती। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा- वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होने के बजाय जनता के साथ मिलकर मंच बनाएंगी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा- वह कोई भी पॉलिटिकल पार्टी ज्वाइन नहीं करेगी।
मित्तल उत्तरप्रदेश 2013 बैच की अधिकारी रही हैं। उन्होंने 13 साल की सर्विस के बाद 30 अगस्त को IAS से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के जरिए बताया कि उन्होंने ब्यूरोक्रेसी क्यों छोड़ी।
पूर्व IAS अधिकारी ने कहा- उनका राजनीतिक करियर उत्तरप्रदेश से ही शुरु होगा। यह राज्य उनकी सिर्फ कर्मभूमि नहीं है बल्कि यहां लोग उन्हें एक परिवार की तरह रखते हैं। यहां मैं एक ऑफिसर के रुप में आई थी, लेकिन लोगों ने मुझे एक बेटी की तरह माना।
क्यों छोड़ी जॉब, बताई वजह
दिव्या मित्तल ने कहा- मैं उस समय विशेष सचिव राजस्व थी, एक व्यक्ति मेरे पास आया। उसने कुछ फाइल ओर कागज दिखाए। उसने बताया कि मैडम में कुछ दिन पहले भूमिहीन था, SDM ने मुझे पट्टे के रुप में एक जमीन का तुकड़ा दिया है। कागज तो मिल गए लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं मिला। मैंने संबंधित जिले के अधिकारी से बात की। मैंने दो बार कॉल किया, तीन बार कहा। तो वहां से जबाव आया ऊपर से मना किया गया है। ये ऊपर कौन है, संविधान तो कहता है लोग सबसे ऊपर हैं। तो न्याय के लिए उसे इधर- उधर क्यों भटकना पड़ रहा है। जो ऊपर से दिया जाए वह कृपा है और न्याय तो हक है, तो मुझे उन फाइलों में लिपटे न्याय का हिसाब चाहिए।
'राजनीति किसी दल के साथ नहीं करुंगी'
मित्तल ने कहा- जिन झंडों के नीचे 80 सालों में हिसाब नहीं बदला, उन झंडों के नीचे हिसाब नहीं मांग सकती। जो हिस्सा बन जाए, वह हिसाब नहीं मांग सकता। इसलिए मैं राजनीति करूंगी लेकिन किसी दल के साथ नहीं। केवल आपके साथ, केवल लोगों के साथ।

यह खबर भी पढ़ें
राजस्थान-UP के दो परिवार कम्युनिटी के लिए मिसाल: मीणा परिवार में 6 IAS, मिश्रा फैमिली के 4 लोग अधिकारी
BJP प्रवक्ता के आरोपों पर दिया जबाव
वहीं उन्होंने BJP प्रवक्ता के आरोपों पर उन्होंने जबाव देते हुए कहा- एक बड़ी पार्टी के प्रवक्ता ने मेरे बारे में कहा कि मैं किसी दूसरी बड़ी पार्टी के नेता से मिली। वो मुलाकात कभी नहीं हुई। यह बात लिखने वाले को भी पता थी। उनका मकसद जो महिला सवाल पूछने निकली है उसे पहले ही दिन डरा दो। ताकि अच्छे लोग राजनीति में न आएं।

