पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर चला : इस्लामाबाद में इंडियन हाई कमीशन की बैरिकेडिंग हटाने के बाद दिल्ली में एक्शन
Published:
3 min read

3 दिन पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगी सुरक्षा बैरिकेडिंग हटा दी थी।
नेशनल डेस्क. दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने कुछ स्ट्रक्चर और सिक्योरिटी बैरिकेड्स पर गुरुवार को बुलडोजर चला दिया गया। अफसरों के मुताबिक, ये स्ट्रक्चर हाई कमीशन के लिए मंजूर की गई सीमा के बाहर बनाए गए थे। कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगे सिक्योरिटी बैरियर्स और पार्किंग पोल्स हटा दिए थे।
बताया गया कि दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के वीजा सेक्शन के बाहर लेन में कई स्ट्रक्चर और बैरिकेड्स लगाए गए थे। इनमें क्यू मैनेजमेंट के लिए बनाई गई व्यवस्थाएं भी शामिल थीं। अफसरों ने इन्हें तय सीमा के बाहर पाया, जिसके बाद बुलडोजर से इसे हटा दिया।
मेन बिल्डिंग और गेट को कोई नुकसान नहीं
हालांकि पाकिस्तान हाई कमीशन की मेन बिल्डिंग और उसका मेन गेट को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। दीवारों, डोम शेप स्ट्रक्चर और पाकिस्तान के एम्बलम वाले बड़े मेटल गेट को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कैंपास के बाहर के कुछ हिस्सों में पहले की तरह बार्ब्ड वायर फेंसिंग भी मौजूद है। फिलहाल इस एक्शन को लेकर पाकिस्तान की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
वीजा सेक्शन के पास हटाए गए स्ट्रक्चर
मौके से सामने आए विजुअल्स में टूटे हुए मेटल रेलिंग, गेट, लोहे के फ्रेम, रूफिंग शीट्स, ईंट और कंक्रीट का मलबा सड़क किनारे फैला नजर आ रहा है। बाहर लगी सफेद मेटल फेंसिंग और कुछ दूसरे स्ट्रक्चर के हिस्से भी हटाए गए हैं। वीजा सेक्शन के आसपास बने स्ट्रक्चर को भी हटा दिया गया है। वीजा सेक्शन के विंडो और काउंटर मलबे में पड़े नजर आए। बुलडाेजर एक्शन के बाद टूटे हुए बैरिकेड्स और कंस्ट्रक्शन मटेरियल वीजा सेक्शन के आसपास ही बिखरा है।
यह खबर भी पढ़े-
TTP को पनाह देने के आरोप पर तालिबान का पाकिस्तान को जवाब: कहा- अपनी गलतियों का ठीकरा हम पर फोड़ना बंद करो
मक्का-मदीना में भीख मांगने की गलती ना करें: पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को चेताया- नियम तोड़ा तो अरेस्ट-डिपोर्ट होंगे
हालांकि पाकिस्तान हाई कमीशन के मेन इंट्रेंस गेट, दीवारें, गुंबद जैसी बनावट और पाकिस्तानी निशान वाले मेटल के गेट को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। परिसर की बाहरी सीमा के कुछ हिस्सों पर कंटीले तारों की बाड़ दिखाई दे रही थी।
सर्जियो गोर के बयान से नाराज है PAK
बुधवार को पाकिस्तान ने कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत के बयान को लेकर अमेरिका के सामने मुद्दा उठाया। श्रीनगर के दौरे के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का एक अहम हिस्सा बताया और घाटी में सुरक्षा हालात की तारीफ भी की थी। इस बयान से पाकिस्तान परेशान हो गया और उसने विरोध दर्ज कराने के लिए इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स नताली बेकर को तलब किया।

