दिल्ली में ब्लास्ट होगा: स्वतंत्रता दिवस पर एयरपोर्ट-हाईकोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी; सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर
Published:
2 min read

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (फोटो- ANI)
नेशनल डेस्क. दिल्ली में शुक्रवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, हाईकोर्ट समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी मेल के जरिए दी गई। मेल में लिखा था- 'दिल्ली हाईकोर्ट में 2.11 बजे ब्लास्ट होगा।' ये मेल स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आया, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ईमेल खालिस्तान नाम से भेजा गया। इसमें दिल्ली की कई प्रमुख जगहों पर बम धमाकों की धमकी दी गई। इसमें लिखा था- दिल्ली बनेगा खालिस्तान। इसमें लिखा था- दिल्ली हाईकोर्ट में शनिवार को 2.22 बजे ब्लास्ट होगा। इसके कुछ देर बाद जिला अदालतों में धमाके होंगे। इतना ही नहीं मेल में लिखा था कि दिल्ली की अदालतें सिर्फ सिखों के खिलाफ मामलों की सुनवाई करती है।
इन 6 जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी
जामनगर हाउस, झंडेवालन बिल्डिंग, साकेत दफ्तर, जिला मजिस्ट्रेट दफ्तर, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 3 और दिल्ली कैंट में SDM दफ्तर समेत 6 जगहों पर ब्लास्ट की धमकी दी गई।
ये भी पढ़ें: मैं हाफिज सईद साहब का गुलाम: पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री आतंकियों के साथ नजर आए; भारत को दी धमकी
एक्शन में पुलिस
बम धमाके की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट, एयरपोर्ट समेत सभी जगहों पर जांच की। बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स ने भी पूरे परिसर की स्कैनिंग की। स्थिति अब नियंत्रण में है।
मुंबई में भी मिली धमकी
इससे पहले मुंबई की मेयर रितु तावड़े के आधिकारिक मेल पर बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। मेल में लिखा था- मुंबई में 15 अगस्त से पहले ब्लास्ट होंगे। मेल में दावा किया गया था कि मुंबई में मेयर ऑफिस, मेट्रो, स्कूल और स्टॉक मार्केट में बम ब्लास्ट होंगे। इसमें ये भी कहा गया है कि मुंबई में 15 अगस्त से पहले ब्लास्ट होंगे।
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले ब्लास्ट होगा: मुंबई मेयर को धमकी भरा मेल; लिखा- मेट्रो-स्कूल और स्टॉक मार्केट में बम ब्लास्ट होंगे

