15 अगस्त से पहले ब्लास्ट होगा: मुंबई मेयर को धमकी भरा मेल; लिखा- मेट्रो-स्कूल और स्टॉक मार्केट में बम ब्लास्ट होंगे
Published:
2 min read

BMC दफ्तर मुंबई (फाइल फोटो) (ANI)
नेशनल डेस्क. मुंबई की मेयर रितु तावड़े के आधिकारिक मेल पर बम विस्फोट की धमकी मिली है। इस मेल में धमकी दी गई है कि मुंबई में 15 अगस्त से पहले ब्लास्ट होंगे। शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मेल में दावा किया गया है कि मुंबई में मेयर ऑफिस, मेट्रो, स्कूल और स्टॉक मार्केट में बम ब्लास्ट होंगे। इसमें ये भी कहा गया है कि मुंबई में 15 अगस्त से पहले ब्लास्ट होंगे।
मेल में खालिस्तानी नारे भी लिखे
मेल में खालिस्तानी नारे लिखे हैं। इसमें कुछ लोगों के नाम भी हैं। इसमें कहा गया है कि बच्चों को स्कूल न भेजें और मेट्रो से यात्रा न करें। यह पहला मौका नहीं है, जब मुंबई की मेयर को धमकी भरे मेल मिले हैं। इससे पहले दो बार उन्हें धमकी मिल चुकी है।
मेयर की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल ईमेल का आईपी एड्रेस पता करने की कोशिश में जुटी है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि मेल किसने और कहां से भेजा।
दिल्ली-मुंबई के स्कूलों में भी मिल चुकी धमकी
पिछले 1 साल में देश के कई राज्यों में इस तरह की धमकी मिल चुकी है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात में स्कूलों, एयरपोर्ट और सरकारी दफ्तरों में ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी दी जा चुकी है। हालांकि, ये धमकियां हॉक्स कॉल निकलीं। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से फर्जी मेल भेजने वालों को भी गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें:
ISRO को बम से उड़ाने की धमकी: बेंगलुरु हेड क्वार्टर में आया मेल; मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटीं एजेसियां
त्रिशा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की धमकी: कंट्रोल रूम को ईमेल मिला, जांच में फर्जी निकला; 6 महीने में दूसरी बार धमकी

