ISRO को बम से उड़ाने की धमकी: बेंगलुरु हेड क्वार्टर में आया मेल; मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटीं एजेसियां
Published:
1 min read

ISRO हेडक्वार्टर बेंगलुरु (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. बेंगलुरु स्थित ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ISRO चेयरमैन के मेल पर गुरुवार को भेजी गई है। मेल मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, धमकी भरा मेल ISRO चेयरमैन डॉ वी नारायणन के दफ्तर को भेजा गया। सूचना मिलने ही पुलिस की टीमें और बम स्क्वायड मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की जांच की।
पहले भी मिल चुकी धमकियां
पुलिस की कई टीमें मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हैं। अधिकारी जांच में जुटे हैं कि मेल कहीं किसी दूसरे देश से तो नहीं भेजा गया। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों, गुजरात और मुंबई में एयरपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, ये सभी हॉक्स कॉल थे।
इतना ही नहीं कुछ समय पहले सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली से एक युवक को गिरफ्तार किया था, उसने NIA, ISRO, DRDO और एयरइंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी दी थी।

