मैं हाफिज सईद साहब का गुलाम: पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री आतंकियों के साथ नजर आए; भारत को दी धमकी
Published:
2 min read

पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद एक वीडियो में आतंकी हाफिज सईद की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
इंटरनेशनल डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े आतंकियों के साथ मंज पर नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में उन्होंने खुद को आतंकी हाफिज सईद का गुलाम बताया और भारत को लेकर भड़काऊ बयान भी दिया।
वीडियो में शेख रशीद के साथ खालिद मसूद संधू और कारी मुहम्मद याकूब शेख भी मंच पर दिखाई दिए। खालिद मसूद संधू LeT का टॉप आतंकी और पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) का अध्यक्ष है। वहीं, कारी मुहम्मद याकूब शेख LeT के मुख्य सलाहकार कमेटी में शामिल है।
मैं हाफिज साहब का गुलाम हूं- शेख रशीद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेख रशीद ने हाफिज सईद को लेकर खुलकर समर्थन जताया। वीडियो में वह खुद को आतंकियों का गुलाम कहता नजर आ रहा है। उसने कहा- मैं हाफिज साहब का गुलाम हूं। जब मैं अमेरिका में था, तब मैरे पास हाफिज सईद का फोन आया था। इसके बाद मुझे अमेरिका से निकाल दिया गया।
भारत को लेकर भी दिया भड़काऊ बयान
शेख रशीद ने अपने भाषण में भारत को लेकर भी धमकी भरे बयान दिए। रशीद ने कहा- अगर भारत ने पाकिस्तान की तरफ देखने की भी कोशिश की तो अल्लाह भारत को तबाह कर देगा। भारत में कोई पक्षी चहचहाएगा नहीं और न किसी मंदिर में घंटियां बजेंगी। पाकिस्तान के खिलाफ कुछ भी नहीं होने दिया जाएगा। हम पाकिस्तान के साथ हैं, हाफिज सईद के साथ हैं।
इमरान सरकार में गृह मंत्री थे रशीद
शेख रशीद अहमद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं। साल 2020 से 2022 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। वह अवामी मुस्लिम लीग के संस्थापक और नेता भी हैं।
ये भी पढ़ें...

