ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ को हटाया: भरोसेमंद स्टीफन मिलर को सौंपी जिम्मेदारी; कभी ट्रम्प के स्पीचराइटर रहे हैं ये अफसर
Published:
4 min read

ट्रम्प ने अपने भरोसेमंद स्टिफन मिलर को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ अपॉइंट किया है।- फाइल
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मिडटर्म इलेक्शन में हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स (Susie Wiles) को हटा दिया है। वाइल्स व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ थीं। सूजी की जगह अब यह जिम्मेदारी स्टीफन मिलर (Stephen Miller) को सौंपी गई है। मिलर ट्रम्प के भरोसेमंद अफसरों में शुमार हैं।
मिडटर्म इलेक्शन के बाद अब ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन ऑफ ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों में मेजॉरिटी खो चुकी है। ऐसे में इस चीफ ऑफ स्टाफ को बदलने का फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।

ट्रम्प ने सूजी वाइल्स के काम की तारीफ की
ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर सूजी वाइल्स के काम की तारीफ की। उन्होंने लिखा- वाइल्स आगे मेरे पॉलिटिकल ऑपरेशन के लिए साथ काम करती रहेंगी। सूजी अब ट्रम्प के पर्सनल ऑर्गेनाइजेशन ट्रम्प पॉलिटिकल ऑपरेशन (Trump Political Operation) में वाइल्स ने इसके कहा- व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर आज मेरा आखिरी दिन था। ट्रम्प के साथ काम करना मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

पहले ट्रम्प के भाषण लिखते रहे हैं मिलर
व्हाइट हाउस के नए चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव कैंपेन से ही ट्रम्प के स्ट्रैटेजिस्ट और स्पीचराइटर रहे हैं। ट्रम्प के दूसरे टेन्योर में वह डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मिलर को एडमिनिस्ट्रेशन की हार्डलाइन इमिग्रेशन पॉलिसीज (Hardline Immigration Policies) तैयार करने वाला आर्किटेक्ट माना जाता है।
ट्रम्प ने नए चीफ ऑफ स्टाफ अपॉइंट करने की जानकारी दी। साथ ही एक्स चीफ ऑफ स्टाफ सूजी की तारीफ भी की।
ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन के सपोर्टर हैं मिलर
ईरान के खिलाफ 8 महीने से जारी अमेरिकी-इजराइली मिलिट्री स्ट्राइक्स का मिलर ने सबसे ज्यादा सपोर्ट किया है। मार्च 2026 में मिलर ने इन एयरस्ट्राइक्स का खुलकर बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि ट्रम्प की कमान वाली सेना पॉलिटिकली करेक्ट होकर नहीं लड़ रही है। मिलर ने पिछले एडमिनिस्ट्रेशन के वोक पेंटागन पर भी निशाना साधा था।

ईरान पर हमले को सबसे बड़ी जीत बताया था
अगस्त 2026 में मिलर ने ईरान के खिलाफ ट्रम्प के एक्शन को मॉडर्न मिलिट्री हिस्ट्री की सबसे बड़ी जीत बताया था। मिलर का दावा था कि अमेरिकी हमलों ने ईरान की नेवी, एयरफोर्स, रडार सिस्टम और पूरे मिलिट्री कमांड स्ट्रक्चर को तबाह कर दिया। उनके मुताबिक, इससे स्ट्रैट ऑफ होर्मूज ईरान के लिए बंद, जबकि अमेरिका के लिए खुल गया ।

हालांकि, NBC न्यूज और हार्ट रिसर्च एसोसिएट्स के पोल में 54% अमेरिकी वोटर्स ने ईरान जंग पर ट्रम्प की पॉलिसीज को खारिज किया था। इसे मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार की एक बड़ी वजह भी माना जा रहा है।
ताकत और पावर पर भरोसा
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मिलर की भूमिका सिर्फ इमिग्रेशन तक सीमित नहीं रही है। पिछले कुछ महीनों में वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को लेकर ट्रम्प के इंटरनेशनल प्लान्स में भी मिलर की अहम भूमिका रही है।

यह बयान उस वक्त आया था, जब राष्ट्रपति ट्रम्प ग्रीनलैंड को अमेरिकी कंट्रोल में लाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, वेनेजुएला में अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिए जाने के बाद मिलर ने वहां शासन करने के ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के इरादों का भी खुलेआम बचाव किया था।

