अनिल अग्रवाल ने शेयर की सैमसंग की ग्रोथ स्टोरी: ट्रेडिंग से शुरू हुआ सफर, AI चिप्स तक पहुंची कंपनी; तीसरे क्वार्टर में मुनाफा 9 गुना बढ़ने की उम्मीद
Published:
3 min read

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सैमसंग की ग्रोथ स्टोरी शेयर कर बिजनेस मैसेज दिया।
बिजनेस डेस्क। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सैमसंग की ग्रोथ स्टोरी शेयर करते हुए कंपनियों को बड़ा मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि बिजनेस में सक्सेस हासिल करने के बाद भी आगे बढ़ने और कुछ नया करने की भूख बनी रहनी चाहिए। अग्रवाल ने सैमसंग के उदाहरण देकर बताया कि कैसे एक ट्रेडिंग कंपनी ने धीरे-धीरे अपने कारोबार बढ़ाते हुए टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मेमोरी चिप्स की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
अनिल अग्रवाल ने सैमसंग की स्टोरी क्यों शेयर की
अनिल अग्रवाल ने X पर फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। रिपोर्ट में बताया गया है कि AI चिप्स की बढ़ती डिमांड के चलते सैमसंग का ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब 9 गुना बढ़ने की उम्मीद है। इस पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने सैमसंग से सीख लेने की बात कही।
अग्रवाल के मुताबिक, सैमसंग की कहानी इसलिए खास है, क्योंकि इसकी शुरुआत किसी टेक कंपनी के तौर पर नहीं हुई थी। कंपनी ने पहले ट्रेडिंग से अपना सफर शुरू किया। फिर टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग के बिजनेस में कदम रखा। इसके बाद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन जैसे प्रोडक्ट्स तक पहुंची और आगे चलकर एडवांस्ड मेमोरी चिप्स बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई।

सैमसंग की ग्रोथ से रोजगार का भी फायदा
अग्रवाल ने यह भी कहा कि सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां सिर्फ अपना कारोबार नहीं बढ़ाती, बल्कि लाखों लोगों के लिए रोजगार के मौके पैदा करती है। कंपनी के वर्कफोर्स में महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी है। सैमसंग की कहानी यह दिखाती है कि बड़ी सफलता मिलने के बाद भी रुकना नहीं चाहिए। नए मौके तलाशते रहना चाहिए और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।
मुनाफा 9 गुना बढ़ने की उम्मीद
सैमसंग का फाइनेंशियल ईयर 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक चलता है। कंपनी ने 2026 के तीसरे क्वार्टर (जुलाई से सितंबर) के लिए अपने ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब 9 गुना बढ़ने का अनुमान दिया है। कंपनी के मुताबिक, इस क्वार्टर में ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब 80 बिलियन डॉलर रह सकता है। सैमसंग ने तीसरे क्वार्टर में करीब 145 बिलियन डॉलर की कंसोलिडेटेड सेल्स का अनुमान लगाया है।
दूसरे क्वार्टर में सैमसंग ने बनाया रिकॉर्ड
2026 के दूसरे क्वार्टर में सैमसंग ने 128 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया था। यह पिछले क्वार्टर के मुकाबले 28% ज्यादा था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब 66.8 बिलियन डॉलर रहा था।
फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, सैमसंग अपने पूरे क्वार्टरली रिजल्ट जारी करने से पहले अनुमानित बिक्री और मुनाफे की जानकारी देता है। कंपनी के मौजूदा अनुमान से लगातार चौथे क्वार्टर में रिकॉर्ड कमाई की उम्मीद बढ़ी है। इसकी सबसे बड़ी वजह AI कंपनियों का मेमोरी चिप्स की बढ़ती डिमांड है।
सैमसंग ने कहा कि शुरुआती अनुमान के आधार पर वह दुनिया की पहली टेक कंपनी बन गई है। जिसने एक क्वार्टर में 74.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा के ऑपरेटिंग प्रॉफिट का अनुमान दिया है। कंपनी 29 अक्टूबर को तीसरे क्वार्टर के पूरे और विस्तृत नतीजे जारी करेगी। इन नतीजों से कंपनी की बिक्री, प्रॉफिट और AI चिप्स से मिलने वाले कारोबार की तस्वीर और साफ होगी।
यह भी पढ़ें-

