Trent के शेयरों में 6% की तेजी: कंपनी का मुनाफा 25% बढ़ा, ब्रोकरेज फर्म बोले- 3700 रुपए तक जाएगा भाव
Published:
3 min read

Trent ने पिछले 6 महीने में निवेशकों को करीब 10% का रिटर्न दिया है। वहीं, साल 2026 की शुरुआत से अब तक (YTD) 5.90% का उछाल आया है। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
बिजनेस डेस्क। टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट (Trent) के शेयरों में शुक्रवार (30 अक्टूबर) को कारोबार के दौरान 6% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। कंपनी के सितंबर क्वार्टर के नतीजों के बाद निवेशकों की नजर Trent स्टॉक पर रही। NSE पर शेयर 3018 रुपए के भाव पर खुला, जबकि गुरुवार को यह 2861.70 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर 3060 रुपए के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। कंपनी ने Q2 FY27 में कंसोलिडेटेड मुनाफे में 25.3% की बढ़ोतरी दर्ज की। Trent के बेहतर तिमाही रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज कंपनियों ने शेयर पर अपना भरोसा जताया है।
प्रॉफिट 25% बढ़ा, रेवेन्यू भी मजबूत
Trent का सितंबर क्वार्टर में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालना आधार पर 25.3% बढ़कर 468.09 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 373.42 करोड़ रुपए था। कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 21.9% बढ़कर 5,873.14 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल यह 4,817.60 करोड़ रुपए था।
इस दौरान कुल खर्च 20.4% बढ़कर 5,259.13 करोड़ रुपए हो गया। एबिटा 29.6% बढ़कर 1054 करोड़ रुपए रहा। एबिटा मार्जिन 17% से बढ़कर 18.2% हो गया। स्टैंडअलोन आधार पर प्रॉफिट 8.6% बढ़कर 490 करोड़ और रेवेन्यू 22.5% बढ़कर 5788 करोड़ रहा।

जूडियो का विस्तार जारी, 1000वां स्टोर खुला
Trent ने जूडियो (Zudio) का 1000वां स्टोर शुरू किया। 30 सितंबर 2026 तक कंपनी के पास 311 वेस्टसाइड (Westside) स्टोर, 9999 Zudio और दूसरे लाइफस्टाइल ब्रांड के 32 स्टोर थे। Zudio के कुल स्टोर में UAE के सात स्टोर भी शामिल हैं। कंपनी के फैशन ब्रांड अब 18.5 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा के रिटेल एरिया में फैले हैं और 339 शहरों में बिजनेस कर रहे हैं।
3600 से 3700 रुपए तक का अनुमान
Trent के नतीजों के बाद ब्रोकरेज कंपनियों ने शेयर पर पॉजिटिव रुख दिखाया है। Elara Capital ने Buy रेटिंग दी है और 3600 रुपए का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर में करीब 26% तक की तेजी की संभावना है। वहीं, Motilal Oswal ने भी Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट 3700 रुपए किया है। इसके मुताबिक, करीब 29% तक का अपसाइड संभव है। हालांकि ब्रोकरेज ने लंबे समय तक महंगाई को प्रमुख जोखिम बताया है।
यह भी पढ़ें-

