शेयर बाजार में Jio की धमाकेदार एंट्री: दूसरी सबसे बड़ी वैल्यूएबल कंपनी बनी, 21% प्रीमियम लिस्टिंग के साथ बनाए कई रिकॉर्ड
Published:
3 min read

Jio IPO पहले दिन BSE पर 1358 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, 1423.80 रुपए का इंट्राडे हाई बनाया और 1,147.35 रुपए पर बंद हुआ। (फोटो सोर्स- एएनआई)
बिजनेस डेस्क। जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की है। कंपनी के शेयर IPO की कीमत से करीब 21% ज्यादा पर लिस्ट हुए। IPO में एक शेयर की कीमत 1,119 रुपए तय की गई थी, जबकि शुरुआती कारोबार में शेयर 1,375 रुपए तक पहुंच गया।
इस तेजी के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) की वैल्यू 131 बिलियन डॉलर (करीब 1,246.65 करोड़) से ज्यादा हो गई। इसके साथ ही Jio भारत की दूसरी सबसे ज्यादा वैल्यू वाली लिस्टेड कंपनी बन गई है। अब इसके आगे रिलायंस इंडस्ट्रीज है। वहीं, Jio ने एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है।

Jio की लिस्टिंग पर अंबानी परिवार रहा मौजूद
Jio IPO की लिस्टिंग के मौके पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनके बच्चे आकाश, ईशा और अनंत अंबानी मौजूद रहे। इस मौके पर Jio के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि शेयर मार्केट में कंपनी की एंट्री एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अब Jio के सामने जिम्मेदारी भी बड़ी है और लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। आकाश ने Jio को दुनिया की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल करने का अपना सपना भी बताया।


1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन, निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी
Jio के IPO में 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए। यह अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भारतीय IPO में सबसे ज्यादा एप्लिकेशन का रिकॉर्ड वारी एनर्जीज (Waree Energies) के नाम था। उसके IPO को 97.33 लाख आवेदन मिले थे।

वहीं, IPO की एक और खास बात यह रही है कि इसमें सिर्फ नए शेयर जारी किए गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज, मेटा और गूगल जैसे मौजूदा निवेशकों ने इस IPO में अपने शेयर नहीं बेचे। कंपनी इश्यू से मिलने वाली रकम में से 27,500 करोड़ तक का इस्तेमाल रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का कर्ज चुकाने के लिए करेगी। बाकी रकम सामान्य कारोबारी जरूरतों में इस्तेमाल की जाएगी।



100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की वैल्यू
IPO की कीमत 1,119 रुपए के हिसाब से Jio Platforms की अनुमानित मार्केट वैल्यू करीब 10.3 लाख करोड़ थी। डॉलर में यह आंकड़ा 100 अरब डॉलर से ज्यादा बैठता है। इसके साथ Jio उन चुनिंदा कंपनियों के क्लब में शामिल हो गया है, जिनकी IPO के समय वैल्यू 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा रही। इस क्लब में Meta, Alibaba और SpaceX जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-

