क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में साइबर अटैक: रिपोर्ट- हैकर्स ने 6.3 बिलियन डॉलर चुराए, ये इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग
Published:
2 min read

बाइनेंस ने कस्टमर्स को भरोसा दिलाया है कि उनका पैसा सुरक्षित है। (AI इमेज)
बिजनेस डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस (Binance) में हैकिंग हुई है। ब्लॉकचेन डेटा और एनालिटिक्स फर्म Chainalysis के मुताबिक, गुरुवार रात साइबर अटैक में 5.912 बिलियन डॉलर (करीब 56 हजार करोड़ रुपए) की क्रिप्टो चोरी हुई है। क्रिप्टोकरेंसी के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है।
हालांकि, बाइनेंस ने इस आंकड़े को सीधे तौर पर चोरी हुआ अमाउंट मानने से इनकार किया है। 30 अक्टूबर को जारी एक बयान में एक्सचेंज ने कहा- अनुमानित नुकसान करीब 6.3 बिलियन डॉलर (करीब 60 हजार करोड़ रुपए) का है। लेकिन इसमें से लगभग 3 बिलियन डॉलर की प्रभावित रकम को फ्रीज (रोक) कर दिया गया।
बाइनेंस बोला- निवेशकों का पैसा सुरक्षित
बाइनेंस ने कस्टमर्स को भरोसा दिलाया है कि उनका पैसा सुरक्षित है। एक्सचेंज ने कहा है कि वह सिक्योर एसेट फंड फॉर यूजर्स (SAFU) और अपने खुद के पैसे से सभी नुकसान की भरपाई करेगी। यानी आम निवेशकों को डरने या अपना पैसा डूबने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं एक्सचेंज ने इन्वेस्टिगेशन प्रोसेस के लिए अभी टेम्परेरी डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक दिया है।
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट अस्थिर, BNB भी गिरा
इस घटना से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पहले ही अस्थिर हो गया है। शुक्रवार की सुबह एशियाई ट्रेडिंग में बिटकॉइन 3% से ज्यादा गिरकर 6 हफ्ते के निचले स्तर 76,368 डॉलर पर पहुंच गया। क्रिप्टोकरेंसी डेटा एग्रीगेटर CoinGecko के मुताबिक, बाइनेंस का कॉइन (BNB) पिछले 24 घंटों में 5% गिरकर 709.70 डॉलर पर था।

इन्वेस्टिगेटर्स को उत्तर कोरिया पर शक
शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हैक एक इंजीनियर के लैपटॉप के जरिए हुआ। जिसकी मदद से हमलावर ने सिस्टम में घुसपैठ कर अनअथॉराइज्ड विड्रॉल ट्रांजैक्शन किए। कई इन्वेस्टिगेटर्स ने इसके पीछे उत्तर कोरिया के हैकर्स का हाथ होने का शक जताया है।
इंटेलिजेंस की जांच में क्या सामने आया
विदेशी क्रिप्टो इंटेलिजेंस और ब्लॉकचेन फर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चोरी सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि 10 अलग-अलग ब्लॉकचेन नेटवर्क्स पर फैले बाइनेंस के हॉट वॉलेट्स से की गई। शुरुआत में ज्यादातर पैसा महज 20 मिनट के भीतर तेजी से ट्रांसफर कर लिया गया।

