AI से सबसे ज्यादा डर किसे: 37 देशों में सर्वे-डेवलप्ड कंट्रीज में अनइम्पलॉयमेंट का खतरा; भारत की चिंता और चैलेंज अलग
Published:
2 min read

एक इंटरनेशनल स्टडी के मुताबिक, दुनिया की बड़ी आबादी के मन में टेक्नोलॉजी को लेकर उम्मीद से ज्यादा जॉब्स खोने का डर बैठ चुका है।
इंटरनेशनल डेस्क. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI दुनिया के मन में तमाम सवालात पैदा कर रही है। सबसे अहम रोजगार यानी इम्पलॉयमेंट से जुड़ा है।
अब ये सवाल आम हो चला है कि फ्यूचर में लोगों को नए रोजगार मिलेंगे या फिर उनकी जो नौकरी अभी है, वो भी चली जाएगी? एक इंटरनेशनल स्टडी के मुताबिक, दुनिया की बड़ी आबादी के मन में टेक्नोलॉजी को लेकर उम्मीद से ज्यादा जॉब्स खोने का डर बैठ चुका है।
जाने-माने अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) ने इस साल 37 देशों में एक बड़ा सर्वे कराया। इस सर्वे का नतीजा यह है कि 37 में से 34 देशों की आम जनता का मानना है कि AI नए अवसर देने के बजाय लोगों की नौकरियां खत्म करने का कारण बनेगा।
हैरानी की बात यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों और मजबूत इकोनॉमी वाले देशों में भी AI से जॉब्स जाने का डर ज्यादा है। वहीं, भारत इस मामले में बाकी बिल्कुल अलग नजर आता है।
‘राज एक्सप्रेस’ के इस एक्सप्लेनर में आज बात AI और इससे जुड़े सवालों पर। देखते हैं, कहानी कैसे बढ़ती है और क्या कहती है…..शुरू करते हैं।






