Tata Motors के शेयर में 8% की तेजी: 437 रुपए तक पहुंचा भाव, अब मुनाफा वसूलें या होल्ड करें; जानें एक्सपर्ट की राय
Published:
3 min read

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर में 8% से ज्यादा की तेजी आई। अक्टूबर 2026 में कंपनी की बिक्री 27% बढ़ी। (फोटो सोर्स- टाटा मोटर्स)
बिजनेस डेस्क। शेयर मार्केट में गुरुवार को आई जोरदार तेजी के बीच टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (TMCV) के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 8% से ज्यादा उछलकर 437.75 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। मार्केट में तेजी के साथ कंपनी ने अक्टूबर 2026 में बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल (Elara Capital) ने शेयर पर अपनी एक्युमुलेट (Accumulate) रेटिंग बरकरार रखी है। 463 रुपए का टारगेट दिया है।
437.75 रुपए के इंट्राडे हाई तक पहुंचा
टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर NSE पर पिछले बंद भाव 402.80 रुपए के मुकाबले 421 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान यह 437.75 रुपए के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। शेयर में 8% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
वहीं, शेयर बाजार में भी खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,609.54 अंक यानी 2.08% चढ़ा, जबकि निफ्टी 50 में 417.45 अंक यानी 1.74% की बढ़त रही। क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की दोबारा खरीदारी से बाजार मजबूत हुआ है। अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के बाद ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव सिग्नल ने इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ाया है।
अक्टूबर में 27% बढ़ी टाटा मोटर्स की बिक्री
टाटा मोटर्स की बिक्री में अक्टूबर 2026 के दौरान अच्छी बढ़त दर्ज की गई। कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 47,652 कमर्शियल गाड़ी बेची, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 37,530 यूनिट था। इस तरह बिक्री में सालाना आधार पर 27% की बढ़ोतरी हुई है।

463 से 485 रुपए तक जा सकता है शेयर
ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने टाटा मोटर्स के शेयर पर एक्युमुलेट रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 508 रुपए से घटाकर 463 रुपए कर दिया है। हालांकि, कंपनी के मार्केट के हिस्से में लगातार बढ़ोतरी और बढ़ती मांग को लेकर ब्रोकरेज पॉजिटिव है। कंपनी का H1FY27 (अप्रैल-सितंबर 2026) में बाजार हिस्सा 36.2% रहा, जो FY26 के मुकाबले 1.10% अंक ज्यादा है। एलारा कैपिटल को उम्मीद है कि तीसरे क्वार्टर में बिक्री की सालाना बढ़त दोहरे अंकों में रह सकती है।
वहीं, कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज के VP रिसर्च एंड बिजनेस डेवलपमेंट महेश एम ओझा के मुताबिक, शेयर को 418 से 430 रुपए की रेंज में खरीदने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने 390 रुपए के नीचे स्टॉप लॉस रखने और 455 रुपए, 470 रुपए और 485 रुपए के टारगेट दिए हैं। उनके मुताबिक, शेयर में आगे भी तेजी की संभावना बनी रह सकती है। अगर यह बताई गई रेंज के ऊपर अपनी स्थिति बनाए रखें।
यह भी पढ़ें-

