ITC Share Price: मुनाफा 18.5% गिरा, फिर भी शेयर 3% चढ़ा, ब्रोकरेज को 51% उछाल की उम्मीद; 408 रुपए का टारगेट दिया
Published:
3 min read

ITC के शेयर में पिछले 5 दिनों में 8.35% की तेजी आई है। (फोटो सोर्स- फॉर्च्यून इंडिया)
बिजनेस डेस्क। FMCG सेक्टर की कंपनी ITC के शेयरों में आज (बुधवार) तेजी देखने को मिली। कंपनी के सितंबर क्वार्टर के रिजल्ट आने के बाद शेयर में खरीदारी बढ़ी और कारोबार के दौरान इसमें 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बुधवार को NSE पर ITC का शेयर 272.90 रुपए पर खुला, जबकि मंगलवार को 273.90 रुपए पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान शेयर 283.50 रुपए के हाई लेवल तक पहुंच गया। कंपनी के प्रॉफिट में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म को शेयर में आगे तेजी की उम्मीद है।
ITC Q2 Results 2026: मुनाफा 18.5% घटकर 4229 करोड़ रहा
ITC का जुलाई से सितंबर के बीच कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18.5% घटकर 4229 करोड़ रुपए रह गया। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी को 5187 करोड़ का मुनाफा हुआ था।प्रॉफिट में गिरावट की वजह सिगरेट से होने वाली कमाई में कमी रही। हालांकि कंपनी के दूसरे कारोबार, कृषि और पेपर बिजनेस ने अच्छा प्रदर्शन किया।
इस दौरान ITC का रेवेन्यू 5% बढ़कर 20,454 करोड़ रुपए पहुंच गया। एक साल पहले इसी क्वार्टर में कंपनी का रेवेन्यू 19,455 करोड़ था। वहीं, कंपनी का एबिटा 15.7% घटकर 5,645 करोड़ रुपए रह गई है। पिछले साल सितंबर क्वार्टर में यह 6,695 करोड़ थी, जो इसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट पर लगातार दबाव दिखाता है।
ITC Cigarette Business: सिगरेट कारोबार की कमाई में गिरावट
कमाई में गिरावट में सिगरेट सेगमेंट का सबसे बड़ा हाथ रहा। इस कारोबार का मुनाफा 27.2% घटकर 3813 करोड़ रुपए रह गया। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 5241 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। वहीं, इस सेगमेंट का नेट रेवेन्यू भी 21% घट गया है। इस गिरावट का असर कंपनी के तिमाही नतीजों पर पड़ा।

ITC Share Price Target: ब्रोकरेज ने 408 रुपए का टारगेट दिया
ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ब्रोकिंग ने ITC स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। इसका टारगेट प्राइस 408 रुपए प्रति शेयर रखा है, जिसमें 51.8% तक की बढ़त की संभावना है। फर्म ने कहा कि कंपनी का मजबूत FMCG कारोबार, पेपर सेगमेंट में सुधार और नए प्रोडक्ट्स की बिक्री आगे ग्रोथ को बढ़ावा दे सकते हैं। हालांकि, सिगरेट कारोबार की रिकवरी, ज्यादा टैक्स और कच्चे माल की बढ़ती कीमतें कंपनी के लिए चुनौती बनी रह सकती है। रेलिगेयर का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 से 2027-28 के बीच ITC के रेवेन्यू में सालाना औसतन 7.2%, एबिटा में 5.1% और नेट प्रॉफिट में 4.8% की बढ़ोतरी हो सकती है।
वहीं, कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च एंड बिजनेस डेवलपमेंट) महेश एम. ओझा भी ITC के शेयर को लेकर सकारात्मक हैं। उनके मुताबिक, कंपनी के चार्ट पर अच्छा ब्रेकआउट दिखाई दे रहा है। ट्रेडर्स बुलिश नजरिया बनाए रखने पर विचार कर सकते हैं। शेयर के लिए 268 रुपए का स्टॉप लॉस रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें-

