Skip to content

SBI Q2 Results: स्टेट बैंक का मुनाफा 14% बढ़कर 23 हजार करोड़ के पार, NPA भी घटा; शेयर में दिखी सुस्ती

Published:

3 min read

SBI का कैपिटल टू रिस्क वेटेड एसेट्स रेशियो (CRAR) 16.09% दर्ज किया गया। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

SBI का कैपिटल टू रिस्क वेटेड एसेट्स रेशियो (CRAR) 16.09% दर्ज किया गया। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

बिजनेस डेस्क। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के दूसरे क्वार्टर के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट सालना आधार पर 14.28% बढ़कर 23,037 करोड़ रुपए पहुंच गया। SBI के नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी बढ़ोतरी हुई है। सितंबर तिमाही में NII 14.69% बढ़कर 49,143 करोड़ रुपए रही।।

SBI का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7.28% बढ़ा

  • स्टेट बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी सालाना आधार पर 7.28% बढ़कर 34,226 करोड़ रुपए हो गया।
  • रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) 1.14% और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 18.68% रहा।
  • पूरे बिजनेस का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 2.94% रहा और डोमेस्टिक NIM में 11 बेसिस पॉइंट का इजाफा हुआ है।
Image
SBI का प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) 74.43% रहा। वहीं, स्लिपेज रेशियो सालाना आधार पर चार बेसिस पॉइंट सुधरकर 0.41% रहा। बैंक की क्रेडिट कॉस्ट भी 17 बेसिस पॉइंट घटकर 0.22% रह गई। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

कुल एडवांस में 17.84% की ग्रोथ

SBI के कुल एडवांस में सालाना आधार पर 17.84% बढ़े, जबकि घरेलू एडवांस में 16.94% की बढ़ोतरी हुई। फॉरेन ऑफिस से दिए गए एडवांस रुपए के हिसाब से 22.86% और डॉलर के हिसाब से 13.84% बढ़े।

बैंक के रिटेल, एग्रीकल्चर और MSME एडवांस 17.34% बढ़े। इसमें कृषि लोन में 22.64%, SME लोन में 21.97% और रिटेल पर्सनल लोन में 14.54% की बढ़ोतरी हुई है। जबकि कॉरपोरेट एडवांस सालना आधार पर 16.12% बढ़ा है।

डिपॉजिट में भी अच्छी बढ़ोतरी

  • SBI के कुल डिपॉजिट में 12.27% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक के कंरट और सेविंग अकाउंट (CASA) में जमा रकम 8.13% बढ़ी। 30 सितंबर तक बैंक का CASA रेशियो 38.32% रहा। इसके अलावा रिटेल टर्म डिपॉजिट में बेहतर ग्रोथ दर्ज की गई। इसमें सालना आधार पर 16.74% का इजाफा हुआ है।
  • स्टेट बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) रेशियो सालाना आधार पर 34 बेसिस पॉइंट घटकर 1.39% रह गया। वहीं, नेट NPA रेशियो 6 बेसिस पॉइंट घटकर 0.32% हो गया।
Image
SBI का कैपिटल टू रिस्क वेटेड एसेट्स रेशियो (CRAR) 16.09% रहा। यह बैंक की पूंजी स्थिति से जुड़ा अहम आंकड़ा है और बताता है कि बैंक के पास अपने जोखिम वाले कारोबार के मुकाबले कितनी पूंजी मौजूद है। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

SBI शेयर ने 1 साल में कितना दिया रिटर्न

SBI के शेयर की बात करें तो आज (मंगलवार) को 992.70 रुपए पर खुला और 1.70% की गिरावट के साथ 970.25 रुपए पर बंद हुआ। पिछले 5 दिनों में 1.99% उठा है जबकि 6 महीने में 9.19% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 1 साल में निवेशकों को करीब 2.16% का रिटर्न दिया। हालांकि अगर लंबी अवधि में देखें तो पिछले 5 साल में शेयर में 82.91% का उछाल आया है।

यह भी पढ़ें-

SBI डेटा लीक अलर्ट: डार्क वेब पर 3.75 लाख रिकॉर्ड्स मिले, ग्राहकों के नाम-नंबर और ईमेल आईडी लीक! बैंक ने शुरू की जांच

पैसा बढ़ाने का मौका: SBI FD पर मिल रहा है 7.05% तक ब्याज, सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा फायदा; चेक करें लिस्ट

राज एक्सप्रेस पर लाइव खबरें ट्रैक करें और भारत व दुनिया भर की ताज़ा अपडेट्स पाएं।

Follow us:TwitterYouTubeWhatsappFacebookInstagram

अन्य न्यूज़

Raj Express Logo

Subscribe to our news

NEWSLETTER