Hyundai की गाड़ियों पर Diwali ऑफर्स: Creta से Venue तक सभी कारों पर 1.20 लाख रुपए तक का डिस्काउंट, नवंबर में खरीदने का अच्छा मौका
Published:
7 min read

इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, दिवाली बोनस, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट्स और अपग्रेड इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। (AI जेनरेटेड इमेज)
ऑटो डेस्क। हुंडई (Hyundai) नवंबर 2026 में अपनी सभी कारों पर बेनिफिट्स दे रही है। इसमें क्रेटा, क्रेटा N लाइन, वर्ना, अल्काजर, ग्रैंड i10 निओस, ऑरा, i20, एक्सटर, वेन्यू, बेयॉन और क्रेटा इलेक्ट्रिक शामिल हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, दिवाली बोनस, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट्स और अपग्रेड इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। कुछ मॉडल्स पर गवर्नमेंट और कॉर्पोरेट ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
Hyundai Creta

हुंडई क्रेटा N लाइन पर 1.20 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए का एक्स्ट्रा दिवाली बोनस, 30,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 50,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट और 25,000 रुपए का अपग्रेड बेनिफिट मिल रहा है।
स्टैंडर्ड क्रेटा के पेट्रोल वेरिएंट पर 1.10 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का दिवाली बोनस, 30,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 50,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपए का अपग्रेड बेनिफिट शामिल हैं। पेट्रोल CVT वेरिएंट पर 20,000 रुपए से कम कैश डिस्काउंट के साथ 1 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
बेस E पेट्रोल वेरिएंट पर 95,000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। डीजल वेरिएंट पर 5,000 रुपए तक के स्क्रैपज बेनिफिट्स मिल रहे हैं। क्रेटा की कीमत 0.91 लाख रुपए से 20.14 लाख रुपए के बीच है। क्रेटा एन लाइन की कीमत 19.03 लाख रुपए से 19.95 लाख रुपए तक है।
Hyundai Verna

Hyundai Verna CVT गियरबॉक्स ऑप्शन के पुराने स्टॉक पर 1.05 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 35,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए का दिवाली बोनस, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट, 15,000 रुपए का अपग्रेड बेनिफिट और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर मिल रहा है। पुराने नॉन-CVT वेरिएंट पर 80,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 15,000 रुपए से कम के कैश बेनिफिट्स और 20,000 रुपए का दिवाली बोनस शामिल है।
नए Verna HX8 DCT वेरिएंट पर 85,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का दिवाली बोनस, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। नई Verna के दूसरे वेरिएंट पर 75,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। Verna की कीमत 10.99 लाख रुपए से 18.31 लाख रुपये के बीच है।
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar के पेट्रोल वेरिएंट पर 90,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए का दिवाली बोनस, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट्स या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट्स और 10,000 रुपए का अपग्रेड बेनिफिट शामिल है। डीजल वेरिएंट पर 45,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 5,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 5,000 रुपए का दिवाली बोनस, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपए का अपग्रेड बेनिफिट शामिल है। Alcazar की कीमत 14.51 लाख रुपए से 21.81 लाख रुपए के बीच है।
Hyundai Creta Electric

Hyundai Creta Electric के स्मार्ट (O) लॉन्ग रेंज HC और एक्सीलेंस लॉन्ग रेंज HC वेरिएंट पर रुपए तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का दिवाली बोनस, 30,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 35,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपए का अपग्रेड बेनिफिट शामिल है। दूसरे वेरिएंट पर 50,000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 5,000 रुपए का दिवाली बोनस, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपए का अपग्रेड बेनिफिट शामिल है।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के स्मार्ट (O) लॉन्ग रेंज HC और एक्सीलेंस लॉन्ग रेंज HC वेरिएंट पर 80,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इनमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का दिवाली बोनस, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपये का अपग्रेड बेनिफिट शामिल है। दूसरे वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 5,000 रुपये का दिवाली बोनस, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपये का अपग्रेड बेनिफिट शामिल है। Creta इलेक्ट्रिक की कीमत 18.03 लाख रुपए से 23.82 लाख रुपए के बीच है।
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios के कुछ पेट्रोल वेरिएंट पर 73,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का दिवाली बोनस, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट, 15,000 रुपए का अपग्रेड बेनिफिट और 3,000 रुपए का गवर्नमेंट या कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। CNG वेरिएंट पर 15,000 रुपए के कम कैश डिस्काउंट के साथ 68,000 रुपए तक के कैश बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। बेस Era पेट्रोल वेरिएंट पर 23,000 रुपए तक के कैश बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 5,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 10,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट और 3,000 रुपए का गवर्नमेंट या कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। ग्रैंड i10 Nios की कीमत 5.60 लाख रुपए से 8.09 लाख रुपए के बीच है।
Hyundai i20 रेंज और i20 N लाइन के बेस Era MT के अलावा दूसरे वेरिएंट पर 63,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 5,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए का दिवाली बोनस, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट, 15,000 रुपए का अपग्रेड बेनिफिट और 3,000 रुपए का गवर्नमेंट या कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं।
Era MT पर 23,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 15,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट और 3,000 रुपए का गवरनमेंट या कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। i20 की कीमत 6 लाख रुपए से 10.44 लाख रुपए के बीच है, जबकि i20 N लाइन की कीमत 9.32 लाख रुपए से 11.64 लाख रुपए के बीच है।
Hyundai Exter

Hyundai Exter के पुराने और नए वर्जन पर अलग-अलग बेनिफिट्स मिल रहे हैं। पुराने Exter पर 53,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए का दिवाली बोनस, 10,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 15,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट, 10,000 रुपए का अपग्रेड बेनिफिट और 3,000 रुपए का गवर्नमेंट या कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं।
नई Exter के HX2 पेट्रोल और CNG ट्रिम्स के अलावा दूसरे वेरिएंट्स पर 45,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए का दिवाली बोनस, 10,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 15,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट और 10,000 रुपए का अपग्रेड बेनिफिट शामिल हैं। HX2 ट्रिम्स पर सिर्फ 5,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है। Hyundai Exter की कीमत 5.81 लाख रुपए से 9.50 लाख रुपए के बीच है।
Hyundai Aura

Hyundai Aura के S CNG, SX CNG और कॉर्पोरेट CNG वेरिएंट्स पर 35,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का दिवाली बोनस और 5,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। पेट्रोल वेरिएंट पर 20,000 रुपए तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। इसमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 5,000 रुपए का दिवाली बोनस और 5,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं। Aura की कीमत 6 लाख रुपए से 8.67 लाख रुपए के बीच है।
Hyundai Venue

Hyundai Venue और Venue N लाइन पर 5,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है। इस पर कोई कैश डिस्काउंट या एक्सचेंज या अपग्रेड बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है। स्टैंडर्ड Venue की कीमत 8 लाख रुपए से 15.65 लाख रुपए के बीच है। Venue N लाइन की कीमत 10.66 लाख रुपए से 15.49 लाख रुपए के बीच है।
Hyundai Bayon

Hyundai Bayon के सभी ट्रिम्स पर 5,000 रुपए तक के स्क्रैपेज बेनिफिट दिए जा रहे हैं। बेयॉन की कीमत 10 लाख रुपए से 18.15 लाख रुपए तक है।
ये भी पढें-

