PhysicsWallah के शेयर 10% उछले: Q2 में मुनाफा दोगुना, 200 रुपए तक जाएगा भाव; जानें खरीदें, बेचें या होल्ड करें
Published:
3 min read

PhysicsWallah का IPO 11 से 13 नवंबर 2025 तक खुला था। इसकी लिस्टिंग 18 नवंबर को हुई थी और निवेशकों को करीब 34% का प्रॉफिट हुआ था। (फोटो सोर्स- LinkedIn/PhysicsWallah)
बिजनेस डेस्क। एडटेक कंपनी PhysicsWallah के शेयरों में गुरुवार (5 नवंबर) को 10% तक की तेजी देखने को मिली। कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे इसकी वजह रहे। जुलाई-सितंबर क्वार्टर में कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुने से बढ़कर 143.63 करोड़ पहुंच गया। वहीं, रेवेन्यू में 18% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए 200 रुपए का टारगेट दिया। हालांकि, एक्सपर्ट ने शेयर में आगे तेजी के लिए 150 रुपए का लेवल जरूरी बताया है।
PhysicsWallah का प्रॉफिट डबल, रेवेन्यू 18% बढ़ा
फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के दूसरे क्वार्टर में PhysicsWallah ने 143.63 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल इसी क्वार्टर में कंपनी का प्रॉफिट 70 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 18% बढ़कर 1,242.26 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल सितंबर क्वार्टर में 1,051.24 करोड़ था।

ऑनलाइन बिजनेस की ग्रोथ तेज, नए सेंटर खोसने की रफ्तार घटी
कंपनी के ऑनलाइन बिजनेस ने दूसरे क्वार्टर में बेहतर प्रदर्शन किया। इस सेगमेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 26.4% बढ़कर 694 करोड़ रहा। वहीं, ऑफलाइन बिजनेस से रेवेन्यू 9% बढ़कर 541 करोड़ पहुंच गया। नीटी पीजी एग्जाम टलने के बाद सितंबर तिमाही में NEET में नए एडमिशन में 30% से ज्यादा ग्रोथ दर्ज की गई।
दूसरी ओर, PhysicsWallah ने नए ऑफलाइन सेंटर खोलने की रफ्तार कम कर दी है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2027 के पहले क्वार्टर में 56 सेंटर खोले, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 128 सेंटर खोले थे। कंपनी अगले दो साल में करीब 25 से 30 नए सेंटर खोलने की योजना बना रही है।
मोतीलाल ओसवाल ने दिया 200 रुपए का टारगेट
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने PhysicsWallah पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 200 रुपए तय किया है, जो 127 रुपए के भाव के मुकाबले 57% की तेजी दिखाता है। हालांकि, मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 18.2% रही, जो उसके अनुमान 22.6% से कम थी। ऑफलाइन बिजनेस का प्रजर्शन कमजोर रहा। इस सेगमेंट को 8 करोड़ का एबिटा घाटा हुआ। PhysicsWallah का शेयर आज NSE पर 140 रुपए पर खुला। जबकि इसका पिछला बंद भाव 127.41 रुपए था। इसका 52 वीक का हाई 161.99 रुपए और 52 वीक का लो 77.72 रुपए रहा है।
यह भी पढ़ें-

