Realme 17T 5G की तस्वीरें लीक हुईं: नए कैमरा डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद
Published:
3 min read

Realme 17T 5G को Realme 17 Pro और Realme 17 Pro+ के साथ ही पेश किया जा सकता है। (फोटो सोर्स- 91mobiles)
टेक डेस्क। पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (Realme) अपने Realme 17T 5G को लाकर अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। यह भारत में Realme 16T 5G का सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। वैसे अभी इस फोन को लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इसकी कुछ इमेज लीक हुई हैं, जिनसे इसके डिजाइन की पहली झलक देखने को मिली है। 91Mobiles ने एक रिपोर्ट में टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के साथ मिलकर इमेज शेयर की हैं। इस फोन में रीडिजाइन कैमरा मॉड्यूल और पतले डिस्प्ले बेजल मिलेंगे।
Realme 17T 5G फोन Realme 17 सीरीज का बजट वर्जन हो सकता है। इसे Realme 17 Pro और Realme 17 Pro+ के साथ ही पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Realme 17T 5G का डिजाइन कैसा होगा
लीक इमेज में Realme 17T 5G के फ्रंट और रियर दोनों साइड देखने को मिले हैं। यह फ्रंट से पिछले फोन जैसा लगता है। इसमें फ्रंट में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके डिस्प्ले के चारों तरफ पतले बेजल लगे हुए हैं। खास तौर पर नीचे किनारे की तरफ का बेजल पिछले मॉडल से पतला दिख रहा है।
रियर पैनल के डिजाइन में ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका कैमरा मॉड्यूल देखने में स्क्वायर शेप का लगता है, लेकिन उसके एलिमेंट्स में बदलाव किया गया है। कंपनी ने कैमरा सेंसर और LED फ्लैश को दो पैरेलल पिल आकार के कंपार्टमेंट में दिया है। लीक इमेज में फोन ब्लैक कलर में दिख रहा है, लेकिन इसे दूसरे कलर ऑप्शन में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Realme 17T 5G के स्पेसिफिकेशन्स आए सामने
Realme ने अभी तक अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन Realme 16T 5G से संकेत मिलता है कि Realme 17T 5G में क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
Realme 16T 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में
तुलना के लिए, Realme 16T 5G में 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है जिसमें 1200 nits तक की पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसे पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 50 MP का रियर कैमरा और 16 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 8,000 mAh की बैटरी भी मिल सकती है, जिसके साथ 45W का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। वैसे Realme के नेक्स्ट-जेनरेशन फोन में प्रोसेसर और कैमरा में बदलाव किया जा सकता है।
Realme 17T 5G भारत में लॉन्चिंग
Realme 17T 5G कंपनी की लाइनअप में सबसे कम बजट वाला फोन हो सकता है। कंपनी ने अभी इस फोन की भारत में लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
ये भी पढ़ें-

